सरसों के तेल का तड़का भी हुआ महंगा

दाल और सब्जियों में तड़का भी महंगा हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 05:37 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 05:37 PM (IST)
सरसों के तेल का तड़का भी हुआ महंगा
सरसों के तेल का तड़का भी हुआ महंगा

बागपत, जेएनएन। दाल और सब्जियों में तड़का भी महंगा हो गया है। सरसों के तेल में लगातार दाम बढ़ते जा रहे हैं। सब्जी का भी जायका बिगड़ गया है।

पहले सब्जियों के दाम बढ़े उसके बाद दालों में बढ़ोतरी हुई और तेल के दाम बढ़ने से लोगों के सामने परेशानी पैदा हो गई है।एक माह के अंदर सरसों के तेल के दाम 20 रुपये की बढ़ोतरी होने से दुकानों से सामान लेने वाला हर व्यक्ति हैरान है। इस तरह खाद्य सामग्रियों पर दाम बढ़ने से लोगों को सामने चिता बढ़ती जा रही है। खाना-पीना भी लोगों को भारी होता जा रहा है। दाल-रोटी महंगी होने से परिवार पालन भारी होता जा रहा है। मध्यम वर्गीय परिवारों का बढ़ती महंगाई गला घोंट रही है। एक माह में सरसों के तेल के दाम में बढ़ोतरी होने से महिलाओं को भी चिता सता रही है कि महंगाई कहा जाकर रूकेगी। गृहणी कमले, पूनम, सुनम और सुशीला ने कहा कि अब तो रसोई में खाना बनाने समय बस बढ़ती महंगाई पर ही ध्यान रहता है। दाल, सब्जी ओर सरसों के तेल के दाम बढ़ने से बजट गड़बड़ा गया है। व्यापारी अमित अग्रवाल, प्रदीप कुमार और देवेंद्र ने बताया कि एक माह में पांच-पांच रुपये दामों में बढ़ोतरी होने से अब सरसों के तेल के दाम 130 रुपये किलोग्राम पर पहुंच गए है। रिफाइंड और वनस्पती घी के दाम भी दो-चार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

chat bot
आपका साथी