गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व मनाया

सिख समाज के लोगों ने सोमवार को गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:19 PM (IST)
गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व मनाया
गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व मनाया

बागपत, जेएनएन। सिख समाज के लोगों ने सोमवार को गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर धूमधाम से मनाया। गुरुद्वारे में अरदास की गई। पहले कीर्तन किया गया, उसके बाद सुखमन्नी साहेब का पाठ किया। समाज के लोगों ने गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया। गुरुद्वारे को फूलों की झालरों से सजाया और घरों के आस-पास दीपक जलाए गए। उसके बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को प्रसाद बांटा गया। इस दौरान कृष्णा देवी, उमा, बीना खुराना, किरण, मंजू, जस्सी, नमन, पायल, सुनील खुराना, मोहित खट्टर, हर्ष खुराना, सुरेंद्र अरोरा, गोपाल आदि सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

गुरुनानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सिख श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में अरदास की और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सोमवार को शहर की पट्टी मेहर स्थित गुरुद्वारा और देव नगर स्थित श्री गुरु गोविद सिंह जी सभा को रंगीन लाइटों से सजाया गया। सुबह शबद-कीर्तन में सिख श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह सुखमुनि साहब का पाठ करने के बाद निशान साहब पर कपड़ा चढ़ाया। ज्ञानी सुशील सिंह ने अरदास कराई। उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवन पर आधारित कीर्तन सुनाए। बताया कि गुरुनानक देव जी ने सामाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने के लिए आजीवन प्रयास किया। इस मौके पर आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद चखा। सिख समुदाय ही नहीं बल्कि अन्य समुदाय के लोगों ने भी गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। देर शाम तक गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा। इस मौके पर जगपाल सिंह, जगतार सिंह, इदकबाल सिंह, पहल सिंह, तेज सिंह, मनजीत सिंह बेदी, सरदार भजन सिंह, सरदार ईश्मनजीत सिंह बेदी, सतनौर सिंह बेदी, मनवीर सिंह, इकबाल सिंह, पिटू, दीपू, हरजीत सिंह, गुरविदर कौर बेदी, गीता, साक्षी, अंजली कौर आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी