नहीं सुलझ सका आंबेडकर प्रतिमा का मामला

जलालपुर गांव में रखी डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के मामले के पुलिस-प्रशासन कोई हल नहीं निकाल पाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:03 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:03 PM (IST)
नहीं सुलझ सका आंबेडकर प्रतिमा का मामला
नहीं सुलझ सका आंबेडकर प्रतिमा का मामला

बागपत, जेएनएन। जलालपुर गांव में रखी डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के मामले के पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सुलझा नहीं सके हैं। अधिकारी प्रतिमा को लगाने की न अनुमति दे रहे हैं और न ही हटवा रहे हैं। बहराल प्रतिमा तिरपाल में लिपटी खड़ी हुई है। बातचीत के माध्यम से भी समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है। उधर, अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

जलालपुर गांव में एक समाज के धार्मिक स्थल के अलावा खेल के मैदान और पंचायत की बंजर भूमि एक साथ मिली हुई है। आठ अक्टूबर को ग्राम प्रधान के कहने पर ठेकेदार खेल के मैदान पर ओपन जिम का सामान लगाने पहुंचा तो कुछ लोगों ने यह कहते हुए सामान को नहीं लगने दिया कि यह भूमि उनके धार्मिक स्थल की है। उसके बाद धार्मिक स्थल के पास भूमि पर डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लगा दिया गया। ग्राम प्रधान संजीव भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भी वापस लौटना पड़ा था। अनुमति के बिना लगाई प्रतिमा की जानकारी के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था, लेकिन लोगों ने प्रतिमा वहां से यह कहते हुए नहीं हटाया था कि यह भूमि खेल के मैदान की नहीं, बल्कि धार्मिक स्थल की है इसलिए प्रतिमा को लगाया गया है। यही नहीं प्रतिमा लगाने की अनुमति संबंधी पत्र भी प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया, लेकिन अनुमति नहीं मिली है। उधर, आठ अक्टूबर के बाद से अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकला है। एसडीएम सुभाष सिंह का कहना है कि मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी