पुलिस ने ली संविधान की रक्षा करने की शपथ

शिक्षण संस्था व सरकारी कार्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। कोतवाली पर इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने अधीनस्थों को संविधान का पालन व रक्षा करने की शपथ दिलाई। सभी ने निष्ठा व ईमानदारी से संविधान का पालन करने का संकल्प लिया। वहीं बागपत जेल में जेलर आकाश शर्मा ने स्टाफ को संविधान दिवस पर शपथ दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:35 PM (IST)
पुलिस ने ली संविधान की रक्षा करने की शपथ
पुलिस ने ली संविधान की रक्षा करने की शपथ

बागपत, जेएनएन। शिक्षण संस्था व सरकारी कार्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। कोतवाली पर इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने अधीनस्थों को संविधान का पालन व रक्षा करने की शपथ दिलाई। सभी ने निष्ठा व ईमानदारी से संविधान का पालन करने का संकल्प लिया। वहीं बागपत जेल में जेलर आकाश शर्मा ने स्टाफ को संविधान दिवस पर शपथ दिलाई।

सांकरौद में नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति सचिव देवेंद्र धामा ने सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को संविधान के बारे में जानकारी दी। सभी ने संविधान की रक्षा करने का प्रण लिया। इसके बाद गांव में पौधारोपण भी किया। उधर जैन ग‌र्ल्स डिग्री कालेज में संविधान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यालय प्रभारी लोकेश कुमार ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को देश का संविधान बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर ने लागू कराया था। प्राचार्य डा. आरके जैन ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। हमें हर स्थिति में संविधान का पालन करना चाहिए और लोकतंत्र की मजबूती को कार्य करने चाहिए। छात्रा मोनी कुमारी, तनु चौधरी, वंशिका ने भी संविधान व लोकतंत्र के बारे में अपने विचार रखे। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण को परिसर में पौधारोपण भी किया। रुचि यादव, मधु, विनीता, उपेंद्र, सचिनानंद शास्त्री आदि शामिल रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से कराई मैदान की गंदगी साफ

खेकड़ा : विभाग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए तरह तरह के अभियान चला रहा है, लेकिन बीआरसी पर शिक्षकों को सभी अभियान को पलीता लगाते हुए देखा गया। प्रतियोगिता के नाम पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों से बीआरसी परिसर में पड़ी गंदगी को साफ कराया।

दीपावली पर शासन के निर्देश पर नगरपालिका ने दीपोत्सव मेले का आयोजन बीआरसी परिसर में किया था। यहां पटाखों के साथ सभी तरह की स्टाल भी लगी थी। मेला हटने के बाद पालिका कर्मचारियों ने परिसर को साफ किया था। तब की कुछ गंदगी के साथ बेसहारा पशुओं के कारण भी परिसर में गंदगी थी। बीआरसी पर ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता होनी है। मैदान तैयार कराने के लिए शुक्रवार सुबह शिक्षकों ने विद्यार्थियों से परिसर की सफाई कराई। गंदगी हटाने के साथ ठेली से गंदगी को बाहर भी कराया। कुछ विद्यार्थी ने विरोध भी किया, लेकिन शिक्षकों ने सफाई कराई। हैरत की बात है कि बीआरसी में बीइओ भी मौजूद रही, लेकिन उन्होंने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। परिसर सफाई के लिए शासन से बजट आता है। इसके बाद विद्यार्थियों से मैदान की सफाई कराना शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है बीइओ प्रियंका शर्मा ने संबंध में जानकारी होने से इंकार किया। कहा कि मामले की जांच कराकर एक्शन लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी