क्राइम कंट्रोल को हरकत में पुलिस, नाकाबंदी शुरू

कोतवाली क्षेत्र में अपराध के निरंतर बढ़ते ग्राफ को देख चिंतित पुलिस ने अ पूर्वी यमुना नहर और सुनसान मार्गो पर चेकिंग शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:48 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:48 PM (IST)
क्राइम कंट्रोल को हरकत में पुलिस, नाकाबंदी शुरू
क्राइम कंट्रोल को हरकत में पुलिस, नाकाबंदी शुरू

बागपत, जेएनएन : कोतवाली क्षेत्र में अपराध के निरंतर बढ़ते ग्राफ को देख चिंतित पुलिस ने अ पूर्वी यमुना नहर पटरी व सूने मार्गों पर चेकिग शुरू कर दी है।

पिछले एक माह के भीतर कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गई है। इनमें आधा दर्जन लूट के अलावा चोरी व अन्य घटना भी शामिल है। दिनभर भागदौड़ के बाद भी पुलिस घटनाओं को रोकने में असफल है। अपराध रोकने के लिए पुलिस ने अब पूर्वी यमुना नहर पटरी व अन्य सुनसान मार्गों पर चेकिग अभियान चलाया । दिन ढलते ही मार्गों पर लगे बैरियरों पर आवागमन करने वाले हर एक वाहन की बारीकी से चेकिग करती है। इसके बाद ही वाहनों को आगे बढ़ने दिया जाता है। वाहन सवार खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब रात में भी बैरियर पर पुलिस को ड्यूटी करते देखा भी जा सकता है। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश का कहना है अपराध रोकने के लिए टीमें लगी हुई हैं। घटनाओं का भी जल्द राजफाश किया जाएगा।

जेठ ने किया किया

दुष्कर्म का प्रयास

संवाद सहयोगी, खेकड़ा : कोतवाली के मोहल्ला की महिला से जेठ ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध पर आरोपित ने उसकी पिटाई की। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ।

पीड़िता ने दी तहरीर में बताया कि उसका पति गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। रोजाना की भांति शुक्रवार सुबह पति के नौकरी पर जाने के बाद वह घर पर अकेली थी, तभी उसका जेठ घर पर आया। उसे मकान में अकेला पाकर जबरन खींचकर कमरे में ले गया। आरोपित ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट कर कपड़े भी फाड़ दिए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ। पीड़िता ने आरोपित पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल शिवप्रकाश सिंह ने महिला को जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी