कार्रवाई तो दूर, पुलिस मौके पर भी नहीं पहुंची, आक्रोश

लहचौड़ा गांव में एक मकान के बाहर हुई फायरिग के मामले में पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:06 AM (IST)
कार्रवाई तो दूर, पुलिस मौके पर भी नहीं पहुंची, आक्रोश
कार्रवाई तो दूर, पुलिस मौके पर भी नहीं पहुंची, आक्रोश

बागपत, जेएनएन। लहचौड़ा गांव में एक मकान के बाहर हुई फायरिग के मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दूर, मौके पर जाकर जांच करने की भी जरूरत नहीं समझी। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।

लहचौड़ा गांव में मंगलवार को आधी रात अज्ञात लोगों ने राजू पुत्र हरचंद हवलदार के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिग की थी। राजू ने पुलिस को 12 से ज्यादा गोलियों के खोखे दिये थे। आज भी पीड़ित परिवार के मकान के दरवाजे के गेट पर दो कारतूस धंसे हैं। घटना के बाद से जहां पीड़ित परिवार सदमे में है, वहीं ग्रामीण दहशतजदा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन 24 घंटे बीतने पर भी पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है।

एसओ मुनेशपाल सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशंसा की

केंद्र सरकार द्वारा खुले में शौच मुक्त के लिए तीन कैटेगरी बनाई गए हैं। ओडीएफ, ओडीएफ प्लस व ओडीएफ प्लस प्लस। इसमें नगर पंचायतों को वर्गीकृत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा थर्ड पार्टी से निरीक्षण कराने के लिए आइक्यूवीआइए कंपनी को नामित किया है। कंपनी द्वारा नगर पंचायत छपरौली में ओडीएफ का निरीक्षण किया गया था। गुरुवार को निरीक्षण में नगर पंचायत छपरौली ओडीएफ प्लस घोषित किया है। इससे पहले की जांच में नगर पंचायत छपरौली को ओडीएफ घोषित किया गया था। इस वर्ग में नामांकित होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव खोखर ने अधिशाषी अधिकारी मनीष चौधरी समेत समस्त कार्यालय की प्रशंसा की है। गोवंश को सब्जी खिलाई

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने गुरुवार को बेसहारा गोवंशों को सब्जी काटकर खिलाई। राहुल मित्तल और विकास गुप्ता ने बताया कि यदि कोई भी गोवंश घायल अवस्था में कहीं दिखाई दे तो उसकी सूचना संस्था को दे।

chat bot
आपका साथी