बिना मास्क वालों को पकड़ा, लगाया जुर्माना

सीओ के साथ घंटों सड़क पर उतरी कोतवाली पुलिस ने पूर्ण रूप से कोरोना नियमो का उल्लंघन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:11 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:11 AM (IST)
बिना मास्क वालों को पकड़ा, लगाया जुर्माना
बिना मास्क वालों को पकड़ा, लगाया जुर्माना

बागपत, जेएनएन। सीओ के साथ घंटों सड़क पर उतरी कोतवाली पुलिस ने पूर्ण रूप से कोरोना नियमों का पालन दुकानदार व राहगीरों से कराया। 12 से अधिक लापरवाह लोगों पर जुर्माना लगाया। महिला पुलिस ने महिला व युवतियों को कोरोना से बचाव को जागरुक किया। जुर्माना लगने से लोग नाखुश नजर आए, लेकिन मास्क लगाने का संकल्प भी लिया।

बुधवार और गुरुवार को बाजार में न कोरोना नियम का पालन हुआ और न ही पुलिस अपने कर्तव्य का भली प्रकार निर्वहन कर रही थी। शुक्रवार को दैनिक जागरण ने पेज दो पर' कोरोना नियमों को रखा ताक पर' नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर अधिकारियों ने अधीनस्थों की क्लास लगाई।

11 बजे सीओ एमएस रावत व इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह मयफोर्स बाजार चौराहे पर पहुंचे। घंटा भर चौराहे पर सघन चेकिग की। यहां बिना मास्क घूम रहे लोगों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद बाजार का भ्रमण किया। कई दुकानदार बिना मास्क लगाए मिले। दुकानदार व राहगीर समेत पुलिस ने इनसे जुर्माना वसूल किया। पुलिस दिन भर कोरोना नियम पालन को सड़क पर रही। पुलिस की सख्ती के बाद देखने को मिला कि शारीरिक दूरी के साथ लोगों ने मास्क का भी बखूबी पालन किया। वहीं महिला पुलिस ने बाजार में महिला व युवतियों को रोककर खुद व स्वजन से भी कोरोना नियम का पालन कराने की अपील की। सभी ने स्वजन से मास्क व शारीरिक दूरी के पालन का प्रयोग करने का आश्वासन दिया। सीओ का कहना है कि रोज कोरोना नियमों के पालन को अभियान चलेगा। दो दिनी लाकडाउन का पालन कराने को पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। निर्देश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी