पुलिस ने ईपीई से लाखों की चरस संग दबोचा तस्कर

हरियाणा से गाजियाबाद के लोनी में चरस सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 10:33 PM (IST)
पुलिस ने ईपीई से लाखों की चरस संग दबोचा तस्कर
पुलिस ने ईपीई से लाखों की चरस संग दबोचा तस्कर

बागपत, जेएनएन। हरियाणा से गाजियाबाद के लोनी में चरस सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर धर दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पार शुक्रवार रात धौली प्याऊ चौकी इंचार्ज नरेशचंद यादव ईपीई पर लहचौड़ा के पास संदिग्ध वाहन चेकिग कर रहे थे। हरियाणा की तरफ से आता एक बाइक सवार बने अवैध कट से उतरने लगा। पुलिस ने बल प्रयोग कर आरोपित को धर दबोचा। तलाशी में आरोपित से नशीला पदार्थ मिला। आरोपित से थाने पर पूछताछ की। पुलिस को पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं।

आरोपित ने बताया कि वह हरियाणा में समालखा थाना के बोडवाल निवासी तृषपाल पुत्र अमरनाथ है। आरोपित से एक किलो 600 ग्राम चरस बरामद हुई। इसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर संबंधित धारा में चालान किया। गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया

एसओ रवि रत्न सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही थी।

पुलिस ने बिजरौल गांव से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से आठ सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। आरोपित प्रमोद पुत्र भंवर सिंह निवासी बिजरौल गांव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है। आरोपित के खिलाफ दो मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी