पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया

सिलाना में चुनाव के बाद हुए बवाल में छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 11:53 PM (IST)
पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया

बागपत, जेएनएन। सिलाना में चुनाव के बाद हुए बवाल में छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। शुक्रवार को छह आरोपितों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

19 अप्रैल शाम चुनाव संपन्न होने के बाद सिलाना गांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया था। पीड़ित पक्ष के निरंजन की तहरीर पर धीरेंद्र, कुमेंद्र, हरेंद्र, सुरेंद्र व सोहना पुत्रगण बुद्धू सिंह व हनी पुत्र हरेंद्र लाला निवासीगण सिलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने हनी पुत्र हरेंद्र उर्फ लाला व हरेंद्र पुत्र बुद्धसिंह निवासी सिलाना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित हनी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। एसओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुसार गांव के पास हादसे में एक घायल

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर पुसार गांव के पास एक कार की बाइक व रेहड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक औ्र रेहड़ी चालक चोटिल हो गया।

शुक्रवार को बड़ौत की ओर से जा रही एक कार की टक्कर सामने से आ रहे बाइक रेहड़ी से हो गई। दोनों की टक्कर होने से दोनों ही वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। राहगीरों ने बताया कि बाइक रेहड़ी वाले को ही चोट लगी थी। दोनों वाहनों को गड्ढे से बाहर निकलवाया गया। उसके बाद में दोनों ही अपने अपने वाहनों को लेकर चले गए।

chat bot
आपका साथी