दशहरे पर लेना चाहिए बुराइयों से बचने का संकल्प

अग्रवाल मंडी टटीरी में दशहरा पर्व के पावन अवसर पर आर्य समाज ने शुक्रवार को विशेष यज्ञ कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:23 PM (IST)
दशहरे पर लेना चाहिए बुराइयों से बचने का संकल्प
दशहरे पर लेना चाहिए बुराइयों से बचने का संकल्प

जेएनएन, बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में दशहरा पर्व के पावन अवसर पर आर्य समाज ने शुक्रवार को विशेष यज्ञ कराया गया।

यज्ञ के ब्रह्मा वैदिक विद्वान ओमपाल आर्य ने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पुण्य की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजय, क्रोध पर दया क्षमा की विजय, अज्ञान पर ज्ञान की विजय, रावण पर राम की विजय का प्रतीक पावन पर्व दशहरा सभी को इस अवसर पर बुराइयों से बचने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं आर्य समाज के प्रधान अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि हमें सभी को समाज में समरसता एवं भाईचारे से एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। नरेश अग्रवाल, संदीप आर्य, आर्य भूषण, मनोज आर्य, देवेन्द्र आर्य, सुरेश जिदल, रामफल आर्य, सतीश, जिदल ब्रह्मचारी, विपिन आर्य गौरव पंकज गुप्ता, दीपक गोयल आदि मौजूद रहे। --------

विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी : राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा बागपत के तत्वावधान में शुक्रवार को श्री दुर्गा अतिथि भवन में विजयदशमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण शास्त्री निवाड़ी गाजियाबाद ने कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी वर्ग का क्यों ना हो वह विद्या और बल अर्जित कर के क्षत्रिय बन सकता है। जैसे किसी भी जाति से कोई भी युवक यदि सेना में शामिल होता है, तो वह सैनिक ही कहलाता है। इसी प्रकार क्षत्रियत्व का वरण करने वाला कोई भी व्यक्ति केवल क्षत्रिय ही होता है क्षत्रिय किसी जाति बंधन से जुड़ा हुआ नहीं होता। इसी दौरान विजयादशमी पर्व पर प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभा के जिलाध्यक्ष आर्य रोनित, सचिन चौहान, आर्य ब्रिमेश, राकेश कुमार, आर्य राहुल, प्रदीप प्रधान, आर्य मनोज, गौरव, रकम सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी