वन विभाग की संतनगर नर्सरी से हरे भरे होंगे गांव

प्रदेश सरकार के 30 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग ने करम कस ली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:54 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:11 AM (IST)
वन विभाग की संतनगर नर्सरी से हरे भरे होंगे गांव
वन विभाग की संतनगर नर्सरी से हरे भरे होंगे गांव

बागपत, जेएनएन। प्रदेश सरकार के 30 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग ने भी कमर कस ली है। वन विभाग की संतनगर स्थित नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के पौधों की तैयार पौध से क्षेत्र के गांव हरे भरे होंगे। इन प्रजातियों के हैं पौधे

जामुन, आंवला, अमरूद, बेर(फलदार), कंजी, नीम, पापड़ी, बकायन, शीशम, यूकेलिप्ट्स, पीपल, बरगद(छायादार), सहजन(औषधीय), एलोस्टोनिया, गुलमोहर(पुष्प) आदि प्रजातियों के करीब 357333 पौधे नर्सरी में तैयार हैं। विभिन्न विभागों को नर्सरी से मिलेंगें पौधे

वन रेंजर राजपाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत, पीडब्लूडी, सिचाई, शिक्षा, कृषि आदि विभागों को लक्ष्य के अनुसार वन विभाग की संतनगर व सरोरा स्थित नर्सरियों से पौधे दिए जायेंगे। जिसके लिए वन विभाग के कार्यालय से हर विभाग को इंडेंट जारी किया जाएगा। इंडेंट के आधार पर ही पौधे दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी