सुनो शहर वालों..शाम को घरों से मत निकलना

लाकडाउन लगने के डर से बाजारों में आवश्यक चीजों की खरीदारी करने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:51 PM (IST)
सुनो शहर वालों..शाम को घरों से मत निकलना
सुनो शहर वालों..शाम को घरों से मत निकलना

बागपत, जेएनएन। लाकडाउन लगने के डर से बाजारों में आवश्यक चीजों की खरीदारी करने को लोगों की भीड़ उमड़ी रही है। शाम आठ बजे तक बाजारों से भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। ग्राहकों की भीड़ उमड़े रहने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। हालांकि कुछ चीजों के दाम काफी बढ़ा दिए गए हैं लेकिन सरकारी तंत्र कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

वहीं, पुलिस भी दिनभर बाजारों में ऐलान करतीं रही कि शहर वालों सुनो.अब रोज रात को आठ बजे नाइट क‌र्फ्यू लगा करेगा। इसलिए रात आठ बजे के बाद घरों से बाहर न निकले वरना कार्रवाई होगी। कोरोना हराने के लिए मास्क लगाना और दो गज की दूरी जरुरी है। रात आठ बजे बाद पुलिस ने सड़कों पर घूमने वालों पर सख्ती करनी शुरू कर दी। रजिस्ट्री कराने से पहले लेना होगा अपाइंटमेंट

कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब रजिस्ट्री कार्यालयों में प्रवेश करने को अनिवार्य रूप से अपाइंटमेंट लेना होगा। ऐसा रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ रोकने को किया गया है।

प्रदेश के महानिरीक्षक निबंधन डा. रोशन जैकब ने आदेश जारी किया कि रजिस्ट्री कराने से पहले लेखपत्र को आनलाइन आवेदन करने पर रजिस्ट्री कार्यालयों में जाने से पहले अपाइंटमेंट लेना होगा। साफ्टवेयर में इसकी पहले से व्यवस्था है। एक समय में एक ही लेखपत्र जिसे अपाइंटमेंट मिला है, वही व्यक्ति कार्यालय में प्रवेश करेगा।

एआइजी स्टांप रामदयाल ने बताया कि बागपत ,बड़ौत, खेकड़ा रजिस्ट्री कार्यालयों में उक्त व्यवस्था लागू करा दी है। यह कदम रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ और संक्रमण रोकने में मददगार होगा। अपाइंटमेंट लेकर प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा।

chat bot
आपका साथी