टीकाकरण के बाद लोगों ने छोड़ दिया मास्क लगाना

कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया था। इस दौरान अनेक लोगों ने कोरोनारोधी टीका भी लगवाया। अब प्रकोप कम होने पर उन्होंने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है और मास्क नहीं लगा रहे हैं और शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:50 PM (IST)
टीकाकरण के बाद लोगों ने छोड़ दिया मास्क लगाना
टीकाकरण के बाद लोगों ने छोड़ दिया मास्क लगाना

बागपत, जेएनएन। कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया था। इस दौरान अनेक लोगों ने कोरोनारोधी टीका भी लगवाया। अब प्रकोप कम होने पर उन्होंने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है और मास्क नहीं लगा रहे हैं और शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं।

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने वाले अनेक लोग लापरवाही बरत रहे हैं। वे मास्क नहीं लगा रहे हैं, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानबूझकर जा रहे हैं। जिसको पहली डोज का वैक्सीनेशन हुआ है, वे ही सबसे ज्यादा लापरवाही बरत रहे हैं। इनमें युवा वर्ग भी काफी संख्या में हैं। इसके अलावा दूसरी डोज का टीका लगवाने की भी संख्या काफी है, इन्होंने मास्क ही लगाना छोड़ दिया है। यह ही लापरवाही भारी पड़ सकती है। उनके माध्यम से दूसरों तक वायरस के पहुंचने की संभावना है। इस तरह की हरकतें ही तीसरे लहर को निमंत्रण दे रही है। सीएमओ डा. आरके टंडन ने कहा कि टीकाकरण भले ही हो गया, उसके बाद भी सावधानियां बरतनी है। मास्क तो हर हाल में लगाना है। हाथ धाने की जो आदते बनी है उसको बरकरार रखना है। इसमें चाहे साबुन से हाथ धोना हो या सैनिटाइजर से, वायरस को दूसरों तक नहीं पहुंचने देना है।

------- टीकाकरण बूथ पर उड़ीं नियमों की धज्जियां

-नगर पालिका परिषद कार्यालय में लापरवाही की हदें पार हो गई हैं। यहां पर टीकाकरण के लिए बनाए गए बूथ पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया। यहां तक कि कई लोग तो मास्क तक नहीं ला रहे थे। शारीरिक दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा था।

chat bot
आपका साथी