आरोपितों की गिरफ्तारी को एसपी से मिले लोग

ग्राम जौनमाना निवासी युवक विशेष ने सोमवार को एसपी से शिकायत की है कि गत एक दिसंबर को घटना हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:37 PM (IST)
आरोपितों की गिरफ्तारी को एसपी से मिले लोग
आरोपितों की गिरफ्तारी को एसपी से मिले लोग

बागपत, जेएनएन। ग्राम जौनमाना निवासी युवक विशेष ने सोमवार को एसपी से शिकायत की है कि गत एक दिसंबर को भैंसा-बुग्गी से खेत में जाते समय रास्ते में गोशाला के निकट चार लोगों ने तहेरे भाई गजेंद्र को पेट में गोली मारकर घायल किया था। हमलावर फायरिग करते हुए फरार हुए थे। घायल गजेंद्र को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बड़ौत कोतवाली पर आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनमें एक सेवानिवृत्त सेना का जवान भी शामिल है। आरोप है कि हमलावर खुलेआम गांव में घूम रहे हैं तथा केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। बात न मानने पर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। एक आरोपित के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। इससे उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने अपनी सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर श्याम सिंह, संजीव, रूपेंद्र, जसवीर, रणधीर आदि मौजूद रहे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पशु चोरी के मामले में एक महिला गिरफ्तार

दादरी गांव से एक सप्ताह पूर्व हुई पशु चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपित एक महिला को खिवाई गांव से गिरफ्तार कर लिया।

दादरी गांव में 29 नवंबर को रात में अवधेश पुत्र जगबीर सिंह के घेर में रात में अज्ञात चोर मकान की दीवार उखाड़कर दो भैंस व एक कटड़ा चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने खिवाई में दबिश देकर कौशर पत्नी अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि गांव के दो चोर पशुओं को उसके घर बांध गए थे। जिनकी बिक्री के बाद कुछ हिस्सा उसे भी मिलता। पुलिस ने महिला का चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया। इंस्पेक्टर जनक सिंह का कहना था कि फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी