डेंगू से चित हो रहे लोग, बिगड़ रही मरीजों की हालत

डेंगू मरीज के इलाज में स्वास्थ्य विभाग जीरो है। कैंप लगाकर प्रारंभिक उपचार किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM (IST)
डेंगू से चित हो रहे लोग, बिगड़ रही मरीजों की हालत
डेंगू से चित हो रहे लोग, बिगड़ रही मरीजों की हालत

बागपत, जेएनएन। डेंगू मरीज के इलाज में स्वास्थ्य विभाग जीरो है। कैंप लगाकर प्रारंभिक उपचार किया जा रहा है, जो गंभीर है उसे प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है। जिला अस्पताल से भी डेंगू के मरीजों को थोड़ी सी हालत बिगड़ते ही रेफर कर दिया जा रहा है। जिले की सरकारी स्वास्थ्य सेवा बदहाल है।

जिले में डेंगू का मच्छर लोगों को चित कर रहा है। लोगों की जानें जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट केवल प्लेटलेट्स कम होना और अत्याधिक बुखार होना ही रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। सच्चाई यह है कि लोगों की जान डेंगू से जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास इलाज का कोई समुचित साधन नहीं है। गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए दो डेंगू के मरीजों को रेफर किया गया है। उनकी थोड़ी सी हालत बिगड़ी थी। ऐसे भी मरीज रेफर किए गए जिनका इलाज डाक्टर कर सकते थे। स्वजन अपनों की जान बचाने के लिए प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराकर जेब खाली करा रहे हैं। जो समुचित उपचार मिलना चाहिए वो पीड़ितों को नहीं मिल रहा है। विभाग के पास डेंगू जांच करने वाली किट तक की कमी हो गई है। लोगों को बिना जांच के ही लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है।

सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने कहा कि डाक्टर अपने सामर्थ से भी ज्यादा इलाज कर रहे है। जितनी व्यवस्था है उसके अनुसार लाभ भी दिया जा रहा है। जो गंभीर मरीज है उसको रेफर मेरठ मेडिकल या जीटीबी के लिए करते है। इन बड़े अस्पतालों में सभी साधन है। वहीं जिले में डेंगू जांच करने की किट ज्यादा कमी नहीं है। एक-दो रोज में पूर्ति हो जाएगी। उन्हीं लोगों की जांच करते है जिनको बीमारी के लक्षण है। जिला अस्पताल में 2049 लोगों की जांच

लैब टेक्नीशियन केएल भारती ने बताया कि लैब में विभिन्न डाक्टरों द्वारा जांच लिखी गई है। इसमें डेंगू और बुखार से संबंधित सबसे अधिक है। गुरुवार की बात करें तो 2049 लोगों की जांच की गई है।

chat bot
आपका साथी