भाजपा से आजिज जनता का कांग्रेस में जगा विश्वास

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विधि विभाग हेमंत एडवोकेट ने कहा की भाजपा की नीतियों से जनता आजिज आ चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:26 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:26 PM (IST)
भाजपा से आजिज जनता का कांग्रेस में जगा विश्वास
भाजपा से आजिज जनता का कांग्रेस में जगा विश्वास

बागपत, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विधि विभाग हेमंत एडवोकेट ने कहा की भाजपा की नीतियों से आजिज आ चुकी जनता का कांग्रेस के प्रति विश्वास जगा है। विधान सभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को क्षेत्र के पलड़ा, मांगरौली, बामनौली आदि गांवों में बैठक कर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। बाद में बामनौली गांव में पत्रकारों को वार्ता के दौरान हेमंत एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को झूठे वादों को झेलना पड़ा है। चुनावों में जनता से जो वादे किए थे, उन्हे पूरा नहीं किया गया है। गरीब मजदूर हो या किसान हो उनका सबसे अधिक नुकसान इस सरकार में हुआ है। किसान की फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति लौट आया है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो जनहित में कार्य करती रही है। इस मौके पर देवेंद्र लंबरदार, प्रमोद शर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। समस्या जस की तस, पोर्टल पर करा दिया समाधान

घिटौरा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने शिकायत करते हुए बताया कि 20 नवंबर को नाली की शिकायत दर्ज कराई थी। 26 नवंबर को मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें शिकायत पोर्टल पर अपलोड होकर संबंधित विभाग को भेजना दर्शाया था।

तीन दिन पूर्व रात में फिर से मैसेज आया जिसमें समस्या का निदान होना दर्शाया। जबकि अभी समस्या जस की तस पड़ी हुई है। ब्लाक स्तर से कोई भी कर्मचारी आज तक मौके पर नहीं पहुंचा। प्रमोद ने शिकायत कर समस्या का निदान कराने के साथ अधिकारियों को झूठी जानकारी देने वाले ब्लाक कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर सीएम पोर्टल पर शिकायत की चेतावनी भी दी। सीडीओ रंजीत सिंह ने मामले की जांच तहसीलदार अलोक प्रताप सिंह को सौंप संबंधित कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी