भाजपा की बैठक में सीएए के बारे में जानकारी दी

-बैठक में विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने लिया भाग जागरण संवाददाता बड़ौत नगर स्थित सारंग विवाह मंडप में मंगलवार को भाजपा की नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बैठक हुई जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और विधायकों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 11:25 PM (IST)
भाजपा की बैठक में सीएए के बारे में जानकारी दी
भाजपा की बैठक में सीएए के बारे में जानकारी दी

बागपत जेएनएन। नगर स्थित सारंग विवाह मंडप में मंगलवार को भाजपा की नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बैठक हुई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और विधायकों ने भाग लिया।

इस दौरान पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लंबित धारा 370, 35 ए, तीन तलाक, राम मंदिर जैसे अनेकों काम देश हित में किए गए हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर उन्होंने कहा कि यह किसी की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। इसमें कांग्रेस वोटों की राजनीति कर रही है। यह कानून तीन देशों में प्रताड़ित भारत आए शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है। पार्टी कार्यकर्ता एक फरवरी से 10 फरवरी तक लोगों के बीच पहुंचकर विपक्षियों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियां दूर करेंगे।

बड़ौत विधायक केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा, जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, रामपाल नेहरा एड., नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा, डा. आत्माराम तोमर समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। डा. नीरज कौशिक के संचालन में हुई बैठक में छपरौली नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव खोखर, राकेश जैन, वेदपाल उपाध्याय, सरिता चौधरी, विरेश तोमर, राजन जैन, राजीव तोमर, पुष्पेंद्र तोमर, यशवीर सोलंकी, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज कटारिया, श्री चंद शर्मा, सुशीला सिघल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी