कैराना से बरात आने से मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस

मंगलवार को शेखपुरा बस्ती में गुलफाम की बेटी का निकाह था। बरात शामली कैराना से आई थी। शामली में कोरोना वायरस से पीड़ित एक मरीज मिलने की सोशल मीडिया पर सूचना के बाद वहां से बरात आने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुलफाम से बातचीत कर निकाह की रस्मों को चंद मिनट में पूरा कराया। बरात में शामिल लोगों को समझाकर वापस भेज दिया। निकाह को लेकर दोनों तरफ से पूरी तैयारियां की गई थी। बरात में दो दर्जन लोग शामिल थे जबकि अधिकांश चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। साथ ही सैनिटाइजर का प्रयोग भी कर रहे थे। बरात वापस लौटने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। ----------------- गौरव कुमार दिनांक 24 मार्च

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 10:42 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 10:42 PM (IST)
कैराना से बरात आने से मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस
कैराना से बरात आने से मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस

बागपत जेएनएन। मंगलवार को शेखपुरा बस्ती में गुलफाम की बेटी का निकाह था। बरात शामली कैराना से आई थी। शामली में कोरोना वायरस से पीड़ित एक मरीज मिलने की सोशल मीडिया पर सूचना के बाद वहां से बरात आने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुलफाम से बातचीत कर निकाह की रस्मों को चंद मिनट में पूरा कराया। बरात में शामिल लोगों को समझाकर वापस भेज दिया। निकाह को लेकर दोनों तरफ से पूरी तैयारियां की गई थी। बरात में दो दर्जन लोग शामिल थे, जबकि अधिकांश चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। साथ ही सैनिटाइजर का प्रयोग भी कर रहे थे। बरात वापस लौटने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी