तीन महिलाओं समेत चार पर बिजली गिरी, युवती की मौत

संवाद सूत्र रमाला किशनपुर गांव में पूर्व प्रधान के खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे मजदूरों पर तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी जिसमें तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने पीड़ितों को आर्थिक मदद की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 06:29 AM (IST)
तीन महिलाओं समेत चार पर बिजली गिरी, युवती की मौत
तीन महिलाओं समेत चार पर बिजली गिरी, युवती की मौत

रमाला: किशनपुर गांव में पूर्व प्रधान के खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे मजदूरों पर तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसमें तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने पीड़ितों को आर्थिक मदद की मांग की है।

गुरुवार को दोपहर किशनपुर बराल गांव के जंगल में पूर्व प्रधान सहेंद्र के खेत में मजदूर गेंहू की फसल काट रहे थे। दोपहर दो बजे के लगभग अचानक मौसम खराब हो गया। इसी दौरान कुछ बूंदाबांदी भी शुरू हो गई और तेज गर्जना के साथ मजदूरों पर बिजली गिर गई, जिसमें मोमीन पुत्र पीरू, कुरैसा पत्नी गफ्फूर, रुखसाना पत्नी मोमीन, साहिना पुत्री गफ्फूर गंभीर रूप से झुलस गए। इस दौरान बिजली गिरने से हुई गर्जना के साथ तेज आवाज से आसपास खेतों में काम कर रहे किसान सहम गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो चारों चीख-पुकार कर रहे थे। लोगों ने घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान 18 वर्षीय साहिना की मौत हो गई। युवती की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग साहिना का शव गांव में ले गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की। पूर्व प्रधान सहेंद्र ने बताया कि खेत में मजदूर शीशम के पेड़ के नीचे गेहूं की फसल काट रहे थे। बिजली पहले शीशम के पेड़ पर गिरी और उसके बाद मजदूरों पर गिर गई। युवती की मौत से ग्रामीण दुखी है। नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम मौके पर पहुंचे और उसके बाद साहिना के घर पहुंचे और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी