किसान की हत्या के बाद शांतिपूर्ण तरीके से काटी गई गेहूं की फसल

यमुना खादर की विवादित भूमि पर फसल कटाई को लेकर हुई किसान की हत्या के बाद फसल काट ली ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 10:45 PM (IST)
किसान की हत्या के बाद शांतिपूर्ण तरीके से काटी गई गेहूं की फसल
किसान की हत्या के बाद शांतिपूर्ण तरीके से काटी गई गेहूं की फसल

बागपत, जेएनएन। यमुना खादर की विवादित भूमि पर फसल कटाई को लेकर हुई किसान की हत्या के बाद दोनों राज्यों के किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से संपूर्ण फसल काट ली है।

बागपत के नंगला बहलोलपुर और सोनीपत के खुर्रमपुर के किसानों के बीच खादर की भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। फसल की बुआई व कटाई के समय किसानों के बीच अधिकांश झगड़ा होता है। गत 15 अप्रैल को पुलिस की मौजूदगी में दोनों गांवों के किसान गेहूं की फसल की कटाई मशीन से करा रहे थे। भाजपा के सोनीपत पार्षद नंदकिशोर ने फसल कटाई का कार्य रूकवा दिया था। 16 अप्रैल को भाजपा पार्षद नंदकिशोर अपने साथियों के साथ मशीन लेकर खेत में गेहूं की फसल की कटाई कराने के लिए पहुंच गया था। नंगला बहलोलपुर के किसानों ने विरोध किया तो नंदकिशोर व उसके साथियों ने फायरिग कर दी थी। किसान अनिल कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी। भाजपा नेता नंदकिशोर समेत तीन आरोपितों को सोनीपत पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं दोनों गांव के किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से खादर में खड़ी फसल को काट लिया है। खादर में सिर्फ एक दिन ही सोनीपत पुलिस आई थी। नंगला बहलोलपुर के किसान सुनील यादव आदि का कहना है कि खादर में संपूर्ण फसल को दोनों गांव के किसानों ने काट लिया है। फसल को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है।

----

आरोपितों की हो गिरफ्तारी

किसान अनिल कुमार के स्वजन व अन्य लोगों की मांग है कि सोनीपत पुलिस फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करें।

chat bot
आपका साथी