अजित सिंह के निधन पर शोक की लहर, श्रद्धांजलि

चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर से जनपद में शोक की लहर है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:08 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:08 AM (IST)
अजित सिंह के निधन पर शोक की लहर, श्रद्धांजलि
अजित सिंह के निधन पर शोक की लहर, श्रद्धांजलि

बागपत, जेएनएन। चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर से जनपद में शोक की लहर है। रालोद के अलावा दूसरे दलों के लोग अपने घर, प्रतिष्ठान और स्कूल आदि में शोक व्यक्त कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अजित सिंह के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि वह हमेशा किसानों की आवाज बनकर बोलते रहे।

शहर में रालोद कार्यालय पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, अरुण कुमार बाबी, सतेंद्र प्रमुख, प्रमेंद्र तोमर आदि ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अजित सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना ने कहा कि अजित सिंह किसानों के मसीहा थे। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा ही किसान, मजदूर और व्यापारी की आवाज उठाई। अरुण कुमार ने कहा कि अजित सिंह का जाना बड़ी क्षति है। बड़ौली गांव भी अजित सिंह के निधन पर शोक सभा कर किसानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ओमप्रकाश, बीरसेन और कृष्णपाल आदि मौजूद रहे। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। स्कूल के संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, डाक्टर अनिल आर्य, डाक्टर सुनील आर्य, कुणाल आर्य, सुशील वत्स ओमपाल सिंह, बलराज सिंह, देवेंद्र प्रजापति, योगराज, सहेंद्र सिंह, अमित वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। रंछाड़, सिरसली, जिवाना, बिनौली, फतेहपुर पुट्ठी, धनौरा सिल्वरनगर, जौहड़ी, बिजवाड़ा, सिरसलगढ, गल्हैता आदि गांवों में भी शोक व्यक्त किया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डाक्टर कुलदीप उज्ज्वल, समरपाल प्रधान, सुधीर तोमर, रविद्र हट्टी, राजू तोमर सिरसली, धर्मेंद्र तोमर, सोहन प्रधान, अरविद तोमर, धनपाल सिंह, प्रवीण वालिया, आदित्य प्रधान, कपिल सोलंकी, गगन धामा, उपेंद्र प्रधान, वीरसिंह प्रधान, दिलशाद, बच्चू सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी