बारिश से किसानों की धान फसल बर्बाद

कई घंटे लगातार हुई बारिश से खेत में खड़ी धान व अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:17 PM (IST)
बारिश से किसानों की धान फसल बर्बाद
बारिश से किसानों की धान फसल बर्बाद

बागपत, जेएनएन। कई घंटे लगातार हुई बारिश से खेत में खड़ी धान व अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सरफाबाद के किसानों ने बर्बाद फसल से हुए नुकसान में मदद किए जाने की गुहार प्रशासन से लगाई है।

तीन दिन से बदला मौसम किसानों के लिए परेशानी बना हुआ है। अब से पहले किसानों को बारिश के पानी से फायदा होता था, लेकिन इस बार की बारिश किसानों के लिए आफत बनी है। बारिश से मौसम में नरमी बनी है, लेकिन खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होने की कगार पर है। दो दिन में लगातार कई घंटे हुई बारिश से धान व अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सरफाबाद में किसान राकेश, अख्तर अली, मुन्ना, ललित व सूरजपाल, भूले, जयपाल व राजबीर आदि की दर्जनों बीघा धान फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी है। खेत पर पानी में डूबी फसल देखकर किसानों की आंखे छलक गई। किसानों ने हुए नुकसान की भरपाई को प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि पहले ही बारिश से दूसरी फसलों में काफी नुकसान है। धान की फसल से कुछ आस थी, लेकिन बारिश ने इसे भी बर्बाद कर कमर तोड़ दी है। एसडीएम अजय कुमार ने प्रावधान के मुताबिक मदद किए जाने की बात कही है। जन आशीर्वाद रैली को सफल बनाने का आह्वान

रालोद की रंछाड़ गांव में आयोजित सभा में 30 अक्टूबर को बड़ौत में होने वाली जन आशीर्वाद रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।

पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान बदहाल हैं। इस दौरान किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने रंछाड़ के कृष्णपाल सिंह को छपरौली विधानसभा प्रभारी व आनंद को जिला सचिव मनोनीत करने की घोषणा की। दुर्वेश, करतार, रंगपाल कश्यप, हरिहर, जगदीश प्रजापति, सुरेंद्र शर्मा, कालूराम शर्मा, दुर्गा बाल्मीकि, सुरेश, बाबू, जसबीर दलित, वीरसेन आदि ने भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए। मास्टर ओमवीर सिंह के संचालन में हुई सभा मे मुनेश बरवाला, सुरेश राणा, सुधीर तोमर, मास्टर शिवकुमार, महक सिंह, रविद्र हट्टी, धर्मदास स्वामी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी