गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस पर दिल्ली से बागपत पहुंची पदयात्रा

बागपत जेएनएन। सिख समाज के साथ सर्व समाज के लोगों ने बुधवार को गुरु तेग बहादुर सिंह का शहीदी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:39 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:39 PM (IST)
गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस पर दिल्ली से बागपत पहुंची पदयात्रा
गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस पर दिल्ली से बागपत पहुंची पदयात्रा

बागपत, जेएनएन। सिख समाज के साथ सर्व समाज के लोगों ने बुधवार को गुरु तेग बहादुर सिंह का शहीदी दिवस मनाया। उनके वीरता के किस्से सुनाए गए। वहीं दिल्ली शीश गंज गुरुद्वारे से सिख समाज के लोगों द्वारा निकाली जा रही पैदल यात्रा शाम के समय बागपत पहुंची। उनका जगह-जगह फूलों से स्वागत किया। गुरुद्वारे में गुरुवाणी हुई, जिसमें संगत को निहाल किया।

गुरु तेग बहादुर सिंह के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे में सुबह से ही कीर्तन का आयोजन किया जा रहा था। कोर्ट रोड पर जगदीश अरोड़ा की ओर से बड़ी एलईटी स्क्रीन पर शीश मार्ग यात्रा का प्रसारण दिखा गया। यहां से गुजरने वाले लोगों के यात्रा को देखने के लिए कदम ठहर गए थे। जगदीश अरोड़ा की ओर से लोगों को शीश मार्ग यात्रा की जानकारी दी जा रही थी। वहीं शाम के समय दिल्ली शीश गंज गुरुद्वारे से पैदल यात्रा बागपत में पहुंची। शहर के बाइपास पर यात्रा में शामिल लोगों का फूलाूें से स्वागत किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा गुरुद्वारे पर संपन्न हो गई। यहां पर गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुवाणी करते हुए रागी हरदीप सिंह और परमजीत सिंह ने गुरु तेग बहादुर सिंह की शहादत पर प्रवचन किया। वहीं भाई जैता सिंह के बोर में जानकारियां दी। गुरुवाणी के बाद गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया, जिसमें लोगों को प्रसाद दिया गया। दिल्ली से बागपत में पहुंची पैदल यात्रा में प्रोफेसर चरण सिंह, मनमोहन सिंह, चरण सिंह बडू साहब वाले, कर्नल एमपी सिंह, अमनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, गुरुमीत कौर, हरनीत कौर शामिल रहे। इस दौरान सुनील खुराना, सोनू अरोरा, मोनू, कृष्णा देवी, किरण कौर, मनजीत कौ, रजनी, उषा नारंग आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी