सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा निश्शुल्क वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:22 PM (IST)
सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया
सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया

बागपत, जेएनएन। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा निश्शुल्क सेनेटरी पैड वितरण किए।

फाउंडेशन संस्थापक वंदना गुप्ता व उनकी महिला टीम ने खामपर लुहारी गांव स्थित केएचआर इंटर कालेज में 100 मास्क व दो सौ सेनेटरी पैड छात्राओं को देते हुए जागरूक किया। वंदना गुप्ता ने महिलाओं को प्रत्येक महीने में होने वाली महामारी में सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। जिससे बीमारियों से बचा जा सके। दूसरी ओर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की भी सलाह दी गई। इस दौरान अनुराधा मित्तल, अंशु पंवार, सविता गोयल, रेणु, रविता जैन, ममता शर्मा, शालू गुप्ता आदि मौजूद रही। आस्था अस्पताल में 49 लोगों ने लगवाया टीका

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का दूसरा फेज सोमवार से शुरू हुआ। इसमें प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल गया है, जहां 250 रुपये खर्च में पहली डोज लगाई गई।

शहर में सीएचसी पर जहां निश्शुल्क टीकाकरण किया गया, वहीं आस्था हास्पिटल में 250 रुपये खर्च करके लोगों ने पहली डोज लगवाई। सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने बताया कि 60 साल से ऊपर के पंजीकृत 75 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि आस्था हास्पिटल के डायरेक्टर डा. अनिल जैन ने बताया कि 49 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान टीका लगवाने वाले उत्साह का माहौल दिखाई दिया। यज्ञ में शामिल होने वाला होता है सौभाग्यशाली

डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को हुए साप्ताहिक सत्संग का हवन के साथ शुरू किया। धर्मपाल त्यागी, सुरेश चंद शास्त्री, प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार गुप्ता, ब्रजभूषण आर्य, समय सिंह ने हवन संपन्न कराया। अध्यापक और विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुतियां दी। सामूहिक प्रार्थना और शांति पाठ कराया गया। धर्मपाल त्यागी ने यज्ञ को श्रेष्ठतम कर्म है। जिन्हें यज्ञ में उपस्थित होकर यज्ञ करने का अवसर मिलता है वो सौभाग्यशाली होता है। यज्ञ से वातावरण के साथ मन भी शुद्ध हो जाता है।

chat bot
आपका साथी