भाभी और मां को चाहिए आक्सीजन इंटरनेट मीडिया के जरिये मांगी मदद

क्षेत्र के गांव सिलाना के एक व्यक्ति ने मां व भाभी के लिए आक्सीजन सिलेंडर की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 10:26 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 10:26 PM (IST)
भाभी और मां को चाहिए आक्सीजन इंटरनेट मीडिया के जरिये मांगी मदद
भाभी और मां को चाहिए आक्सीजन इंटरनेट मीडिया के जरिये मांगी मदद

बागपत, जेएनएन। क्षेत्र के गांव सिलाना के एक व्यक्ति ने मां व भाभी के लिए आक्सीजन सिलेंडर की मांग सरकार से इंटरनेट मीडिया के जरिये की है। व्यक्ति की भाभी को तेज बुखार है, जिनका आक्सीजन लेवल कम है। वहीं मां को बुखार है। मां की आंतें चिपकी हुई हैं, जिनका आपरेशन होना है, लेकिन आक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते चिकित्सकों ने मां का आपरेशन करने से इंकार कर दिया है।

सिलाना गांव स्थित लंगाह पट्टी निवासी संजय ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सरकार से गुहार लगाई है कि 33 वर्षीय उनकी भाभी अन्नू पत्नी राकेश को आठ दिन पहले बुखार आया था। रविवार को अचानक उनका आक्सीजन लेवल 37 पर पहुंच गया। इससे उन्हें सांस लेने में ज्यादा कठिनाई होने लगी। उन्होंने आसपास क्षेत्र में आक्सीजन का सिलेंडर ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। अपने रिश्तेदारों को जानकारी दी तो कसेरवा कलां, थाना शामली में वेल्डिग मिस्त्री के यहां से उसकी बुआ ने आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। अन्य उपकरण उसने दिल्ली से मंगवा लिए। इससे उनकी भाभी को राहत मिल सकी।

संजय ने यह भी बताया कि उनकी 78 वर्षीय मां बलबीर देवी को भी आठ दिन पूर्व बुखार हो गया। बाद में बुखार तो चला गया, लेकिन उनकी मां की उल्टियां नहीं रुकीं। अल्ट्रासाउंड कराने पर चिकित्सक ने बताया कि उनकी मां की आंतें चिपकी हुई हैं। आपरेशन करना पड़ेगा, लेकिन बड़ौत के किसी भी सर्जन ने आपरेशन के लिए आक्सीजन न होने की वजह से इनकार कर दिया। उन्होंने डीएम से भी बात की, लेकिन उनकी मां के लिए वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं हो पाई। उन्हें जरूरी उपचार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वह सभी से मदद की गुहार लगा रहा है।

एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि बड़ौत शहर में मेडिसिटी और आस्था अस्पताल में संबंधित लोगों को संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा पीड़ित व्यक्ति उनसे संपर्क करें, तो सरकारी स्तर पर भी उनकी मदद करने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी