तालाब से ओवरफ्लो पानी घरों में घुसा, परेशान लोग

कासिमपुर खेड़ी गांव का तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। ओवरफ्लो होने से गंदा पानी भरा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:03 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:03 PM (IST)
तालाब से ओवरफ्लो पानी घरों में घुसा, परेशान लोग
तालाब से ओवरफ्लो पानी घरों में घुसा, परेशान लोग

बागपत, जेएनएन। कासिमपुर खेड़ी गांव का तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। ओवरफ्लो होने से गंदा पानी तालाब के किनारे घरों व गलियों में भर गया है। इससे ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की 15 साल से सफाई नहीं हुई है। गली व घरों में गंदा पानी भरने से गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना है। बरसात के बाद गांव की गलियों में दो-दो फुट तक पानी भर गया। लोगों को पशुओं के लिए चारा लाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ परिवार तो घर छोड़ने को मजबूर है। सुरेश, अनिल, देवेंद्र, विनोद आदि ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों से तालाब की सफाई मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। तालाब की 15 साल से सफाई नहीं हुई है। हर बार बरसात के दिनों में उन्हें यही समस्या आती है, लेकिन प्रशासन इस समस्या का निस्तारण नहीं करा रहा है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। गंदे पानी के कारण गांव में संक्रमण फैल रहा है। एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। शीघ्र से शीघ्र समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। युवक पर हमला

पाठशाला मार्ग स्थित मुस्लिम बस्ती के युवक अहसान ने दी तहरीर में बताया कि शाम को वह सड़क से निकल रहा था। तभी मोहल्ले के एक युवक ने हथौड़ा मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराकर आरोपित पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी