दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

मेरठ-बागपत हाइवे पर डौला पुलिस चौकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:22 PM (IST)
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बागपत, जेएनएन। मेरठ-बागपत हाइवे पर डौला पुलिस चौकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हुई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कस्बा अमीनगर सराय निवासी 30 वर्षीय अरुण पुत्र इंद्रसैन सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से बागपत से अपने घर जा रहा था। डौला पुलिस चौकी के निकट पहुंचने पर सामने से तेज गति से आई बाइक पर युवक गौरव निवासी कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी और उस्मान निवासी ग्राम मीतली पहुंचे। दोनों बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित किया। घायल गौरव व उस्मान की हालत गंभीर होने पर उनको हायर सेंटर के लिए रेफर किया। उधर सिघावली अहीर थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि अरुण के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार में मचा कोहराम

अरुण के पत्नी व दो पुत्री हैं, जिसमें छोटी पुत्री का जन्म पांच दिन पूर्व हुआ था। अरुण की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कस्बे के लोग व रिश्तेदार पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। यमुना में नहाते तीन युवक डूबे, दो को बचाया, एक का सुराग नहीं

सुभानपुर खादर में यमुना नदी में नहाते समय तीन युवक डूब गए। किसानों ने दो युवक को बचा लिया, जबकि तीसरे युवक का कोई पता नहीं लग सका है। लापता की तलाश की जा रही है।

रविवार शाम को करीब आधा दर्जन युवक सुभानपुर जंगल स्थित यमुना नदी के पास घूमने गए थे। कम पानी देखकर तीन दोस्त यमुना में नहाने के लिए कूद गए। तीनों पानी में डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाया तो पास के खेत पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। बमुश्किल दो युवक को बाहर निकाला, जबकि तीसरे युवक का पता नहीं लग सका। किसानों की मानें तो तीसरा युवक गाजियाबाद के नौरसपुर गांव निवासी विपिन बताया जा रहा है। सोमवार को भी दिन भर गोताखोर यमुना में युवक को तलाशते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लग सका।

chat bot
आपका साथी