रंछाड़ के युवक पर हमले का एक आरोपित गिरफ्तार

बिनौली थाना पुलिस ने रंछाड़ गांव के युवक पर जानलेवा हमला कर नकदी लूटने के मामले में नामजद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:13 PM (IST)
रंछाड़ के युवक पर हमले का एक आरोपित गिरफ्तार
रंछाड़ के युवक पर हमले का एक आरोपित गिरफ्तार

बागपत, टीम जागरण। बिनौली थाना पुलिस ने रंछाड़ गांव के युवक पर जानलेवा हमला कर नकदी लूटने के मामले में नामजद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

रंछाड़ गांव निवासी विक्रांत पुत्र राजबीर दिल्ली में दुकान करता है। बुधवार रात वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। गांव के रास्ते मे तीन बदमाशों ने रोक कर तमंचे के बल पर जेब में रखी पंद्रह हजार की नकदी व बाइक लूट ली। इस दौरान पहचाने जाने पर एक बदमाश ने विक्रांत पर फायर झोंक दिया। जिससे वह बच गया। हालांकि कुछ छर्रे उसके चेहरे पर लग गए। विक्रांत किसी तरह मौके से जान बचाकर भागने में सफल रहा। पीड़ित के पिता राजबीर ने पहचाने गए गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई, जिनमें से एक आरोपित राजीव पुत्र कालूराम निवासी रंछाड़ को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस तथा लूटे गए 700 रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपित का चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया गया। इंस्पेक्टर जनक सिंह का कहना था कि शेष आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फरार दो लुटेरे किन्नर की तलाश में पुलिस की दबिश

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक दिसंबर की रात चार किन्नरों ने रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर चालक को लिफ्ट के बहाने रोककर एक लाख रुपये लूटे थे। पंजाब में संगरूर जिले के रोकला गांव निवासी गुरुदास पुत्र रणधीर गाजियाबाद से ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार किन्नरों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटना का राजफाश गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी निशा व छोटी किन्नर को गिरफ्तार कर किया था। आरोपितों से लूट के 36 हजार रुपये बरामद हुए थे। फरार दोनों आरोपित की तलाश में पुलिस में गाजियाबाद, बरेली, नोएडा में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन दोनों हाथ नहीं लग रहे हैं। बरेली, नोएडा में लोकेशन मिलने पर ही पुलिस टीम संबंधित ठिकाने पर पहुंची, लेकिन विफल रही। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि दबिश दी जा रही है। दोनों को गिरफ्तार कर लूट की बाकी रकम भी बरामद की जाएगी।

chat bot
आपका साथी