गुरु तेग बहादुर की शहीदी पर कीर्तन दीवान में संगत को किया नहाल

गुरुद्वारा शीश गंज दिल्ली की ओर से रविवार को गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:10 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:10 PM (IST)
गुरु तेग बहादुर की शहीदी पर कीर्तन दीवान में संगत को किया नहाल
गुरु तेग बहादुर की शहीदी पर कीर्तन दीवान में संगत को किया नहाल

बागपत, जेएनएन। गुरुद्वारा शीश गंज दिल्ली की ओर से रविवार को गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस पर शहर की जैन धर्मशाला में कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। साद संगत को गुरुवाणी से निहाल किया। उसके बाद लंगर का आयोजन किया, जिसमें प्रसादा वितरित किया। कार्यक्रम को लेकर सिख समाज ही नहीं बल्कि सर्वसमाज के लोगों में उत्साह था।

शबद कीर्तन में सिख समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के लोगों ने पहुंचकर गुरुवाणी को सुना। अरदास करते हुए गुरु तेग बहादुर सिंह की शहीदी पर शीश झुकाकर नमन किया। साद संगत को भाई हरबंत सिंह अलवर वाले और भाई जगतार सिंह अमृतसर वाले ने गुरुवाणी से निहार किया। उनके बाद गुरुद्वारा शीशगंज दिल्ली के हैंडग्रंथी भाई हरनाम सिंह ने गुरुवाणी प्रवचन करते हुए गुरु तेग बहादुर सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। संगत को बताया कि भाई जैता सिंह दिल्ली से शहीद गुरु तेग बहादुर सिंह का शीश लेकर बागपत आए थे। यही पर रात बीताई उसके बाद अगला पड़ाव तय किया। उनके अनुसार मुख्य पांच जगह वो रूके थे। आखिरी पड़ाव आनंदपुर साहिब रहा। गुरु की शहादत पर हर वर्ष कीर्तन दीवान का आयोजन होता है। कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसादा वितरित किया गया। इस मौके पर नंदलाल डोगरा, मंगली अरोरा, राजू सिंह, सुनील सिंह, सोनू अरोरा, प्रमोद परूथी, शादीलाल खुराना आदि सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

---------

सरूपा देकर बढ़ाया मान

--कार्यक्रम में सामाजिक कार्य में योगदान देने वाली महिलाएं कृष्णा देवी, लाजवंती, उमा देवी को गुरुद्वारा शीशगंज के हैड ग्रंथी भाई हरनाम सिंह ने सरूपा कर मान बढ़ाया। वहीं सोनीपत से आए आत्म सिंह गांधी, मंजीत सिंह और गुरुद्वारा राजोरी गार्ड दिल्ली से आए संगत को विशेष सम्मान दिया गया।

---------

नगर में आज आएगी शीशगंज यात्रा

--गुरु द्वारा शीशगंज दिल्ली से शीशगंज यात्रा चलकर शहर में पहुंचेगी। यहां पर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा कुछ देर रूकेगी, जहां पर कीर्तन का आयोजन होगा। उसके बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए निकल जाएगी।

---------

सिघु बार्डर भी रुकेगी शीशगंज यात्रा

-- मंगली भाई ने बताया कि शीशगंज यात्रा बागपत से चलकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से होते हुए सिघु बार्डर पहुंचेगी। किसानों की ओर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा में शामिल मनजीत सिंह जिरकपुर वाले और पंच प्यारे शामिल रहेंगे। सिघु वार्डर से होते हुए यात्रा दूसरी जगह पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी