अखिलेश के जन्मदिन पर साइकिल रैली निकाली

क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 11:49 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 11:49 PM (IST)
अखिलेश के जन्मदिन पर साइकिल रैली निकाली
अखिलेश के जन्मदिन पर साइकिल रैली निकाली

बागपत, जेएनएन। क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर केक काटा।

गुरुवार को दिल्ली-सहारनपुर रोड पर कपिल एग्रो इंडस्ट्रीज पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और अखिलेश यादव की लंबी आयु की कामना की। वरिष्ठ सपा नेता सुरेंद्र पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में साइकिल रैली निकाली। उसके बाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र पंवार ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जुट जाने की अपील की। इस दौरान निर्दोष गुप्ता, नाजिम खान, निखिल पवार, सहदेव सिंह, बृजपाल अमीन, अशोक तोमर, धर्मेंद्र सेन, संजीव राणा, नीतू, गुड्डू आदि मौजूद रहे। उधर, शहर में अखिलेश यादव के जन्म दिन पर कार्यकर्ताओं ने 48 किलो का केक काटकर राहगीरों के लिए प्याऊ लगाई और निर्धन लोगों को भोजन वितरण कराया। इस दौरान सपा नेता हाजी तराबुदीन चौधरी, संदीप भारद्वाज, जियाउद्दीन चौधरी, विनय गिरी, सचिन भड़ाना आदि मौजूद रहे। संदीप भारद्वाज ने कहा कि आने वाली सरकार सपा की होगी, लेकिन चुनाव में निष्पक्षता के लिए अभी से सतर्क होने की जरूरत है। शहर में ही पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केट काटा और निर्धन लोगों को फल वितरित करते हुए गोशाला में गोवंश को चारा खिलाया। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव विनोद कुमार, अंकुर जैन, ललित जैन, सचिन जैन, प्रमोद, आबिद आदि मौजूद रहे। सपाइयों ने मनाया अखिलेश का जन्म दिन

सपा जिला कार्यालय बागपत पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया।

सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी समेत तमाम नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। वहीं, हिमांशु पंवार, दिपांशु नैन, मोंटी, धीरज, विजय नैन, अंकित राजपूत, चेतन, आकाश, दीपक धामा समेत अनेक लोगों को सपा ज्वाइन कराने का दावा किया। सपा वरिष्ठ नेता ओमबीर तोमर, शौकेंद्र पहलवान, डा. शकील अहमद, सतीश गौड़, विक्रम, सूजरा, उब्बू चौहान, डा. सीमा यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी