जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने की तैयारी

शासन ने अगले साल के लिए पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित कर अभी से तैयारी करने का आदेश दिया है। इसके मद्देनजर विभागवार लक्ष्य तय कर दे दिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:53 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:53 PM (IST)
जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने की तैयारी
जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने की तैयारी

बागपत, जेएनएन। शासन ने अगले साल के लिए पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित कर अभी से तैयारी करने का आदेश दिया है। बागपत को जुलाई 2022 में 14.46 लाख पौधारोपण का लक्ष्य मिला है। डीएम के आदेश पर वन विभाग ने विभागवार लक्ष्य बांट दिया है।

प्रभागीय वन अधिकारी बागपत ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवंटित लक्ष्य की जानकारी दी है। ग्राम्य विकास विभाग सर्वाधिक 6.05 लाख पौधों, कृषि विभाग को 1.15 लाख पौधों, राजस्व विभाग को 68880 पौधों, पंचायत राज विभाग को 68880 पौधों और उद्यान विभाग को 76272 पौधों को रोपने का लक्ष्य दिया गया है।

बाकी पौधों रोपने का लक्ष्य अन्य विभागों का दिया है। डीएम ने अगले साल रोपे जाने वाले पौधों के अभी लिए ग्राम समाज, नदियों, तालाबों समेत विभिन्न स्थानों पर भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया। दरअसल शासन की मंशा है कि समय रहते लक्ष्य देने से विभाग पौधारोपण की तैयारी समय से कर सकेंगे। हालांकि विभाग पौधारोपण के बाद भूल जाते हैं, क्योंकि वर्तमान सीजन में रोपे गए पौधों में 33 फीसदी की जियो टैगिग नहीं हो पाई है।

वेद मार्ग पर चलकर

मनुष्य का कल्याण संभव

संवाद सूत्र, दाहा : गढ़ी कांगरान गांव में स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय अथर्वेद खंड पारायण यज्ञ में ब्रह्मा आचार्य परमवीर हरिद्वार ने कहा की वेद मार्ग पर चलने से ही मनुष्य का कल्याण संभव हो सकता है।

मनुष्य अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए इधर-उधर भागता रहता है। संपन्नता पाने के लिए धन की लालसा लेकर बुरे कार्य तक कर बैठता है, जिसका परिणाम दुखदायी होता है। मनुष्य काम क्रोध, मोह, माया के जाल में फंसकर परमात्मा को भी भूल जाता है, जो उसके पतन का कारण बन जाता है। मनुष्य को उन्नति की ओर बढ़ने के लिए वेद मार्ग पर चलना होगा। यज्ञ में यजमान अनुज व उसकी पत्नी रेणु रही। वेदपाठी आभा राणा, प्रज्ञा आर्य, अंशिका आर्य रही। इस मौके पर मास्टर चरण सिंह, कृष्ण, सागर आर्य, सतपाल आर्य, उदयवीर, मांगेराम, सुभाष तोमर, हवनपाल, पीतम सिंह, सुधीर तोमर, सनी तोमर, बिल्लू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी