बागपत में कानून व्यवस्था को सु²ढ़ कर अपराध पर लगाम लगाए अफसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलक्ट्रेट में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बीते कुछ माह के दौरान जनपद में कई वारदात ऐसी हुई हैं जिन्होंने पुलिस-प्रशासन की फजीहत कराई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:33 PM (IST)
बागपत में कानून व्यवस्था को सु²ढ़ कर अपराध पर लगाम लगाए अफसर
बागपत में कानून व्यवस्था को सु²ढ़ कर अपराध पर लगाम लगाए अफसर

बागपत, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलक्ट्रेट में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बीते कुछ माह के दौरान जनपद में कई वारदात ऐसी हुई हैं, जिन्होंने पुलिस-प्रशासन की फजीहत कराई। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में अफसरों को हिदायत दी कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर अपराधों पर लगाम लगाएं। खासकर बालिका और महिलाओं संबंधी अपराधों की जांच को समय से पूरा कर घटना में शामिल बदमाशों को दंडित कराएं। मुख्यमंत्री ने एससी एसटी उत्पीड़न की घटनाओं में सावधानी बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि घटनाओं की निष्पक्ष जांच में देरी न हो। यह भी कहा कि सामान्य अपराधों में शामिल आरोपितों के परिवार की महिलाओं का उत्पीड़न न करें।

जनपद में पिछले कई माह के दौरान हुई घटनाएं, जो लखनऊ तक पहुंची

-मौजिजाबाद नांगल गांव के रहने वाले सक्षम शर्मा की दोघट कस्बे में पिटाई की गई थी। इस पर दोघट पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में रही और ब्राह्मण समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। एसपी ने दोघट थाना इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा को लाइन हाजिर कर दिया।

-बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद आरोपित ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बच्चियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर सवाल उठे।

-रंछाड गांव में आरआरएस के संघ संचालक के बेटे अक्षय की पुलिस ने पहले टीकाकरण केंद्र पर पिटाई कर दी, उसके बाद पुलिस ने अक्षय के घर तोड़फोड़ करते हुए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। क्षुब्ध होकर अक्षय ने आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर खूब हंगामा हो गया।

-जिला पंचायत चुनाव को लेकर आरएलडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हंगामा कर दिया। हालांकि कार्यकर्ता निष्पक्ष चुनाव की मांग कर रहे थे, लेकिन जिस तरह हंगामा हुआ, उससे हाईवे पर कानून-व्यवस्था धज्जियां उड़ती दिखाई दी।

chat bot
आपका साथी