किसानों को सरसों का बीज अब मुफ्त देगी राज्य सरकार

सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने में कसर नहीं छोड़ रही है। अब किसानों को सरकार सरसों के बीज के मिनी किट वितरित कराएगी। जिला मुख्यालय पर बीज के किट आने का इंतजार किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 07:10 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 07:10 PM (IST)
किसानों को सरसों का बीज अब मुफ्त देगी राज्य सरकार
किसानों को सरसों का बीज अब मुफ्त देगी राज्य सरकार

बागपत, जेएनएन। सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने में कसर नहीं छोड़ रही है। अब किसानों को सरसों का बीज मुफ्त दिए जाने की तैयारी है। मकसद है किसानों का प्रोत्साहित कर तिलहन उत्पादन बढ़ाना है।

नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत किसानों को सरसों तथा राई के अच्छी किस्म के बीज की दो-दो किग्रा की मिनी किट मिलेंगी। शासन में विशेष सचिव बृजराज सिंह यादव ने कृषि अधिकारियों को बताया कि प्रदेश में 91 प्रतिशत लघु एवं सीमांत साधनहीन किसानों को प्रोत्साहित कर तिलहन फसलों का उत्पादन बढ़वाने का प्रयास किया जाएगा। अनुसूचित जाति, महिला और लघु सीमांत किसानों को मुफ्त सरसों के बीज की मिनी किट मिलेगी। जिन किसानों को अभी तक किसी कृषि योजना का लाभ नहीं मिला उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बीज दिया

जाएगा। बागपत समेत 70 जिलों में सरसों के बीज की मिनी किट वितरण पर सरकार 4.73 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगी। एडीओ कृषि महेश कुमार खोखर ने कहा कि अभी तक सरसों के बीज की मिनी किट नहीं आई हैं। मिनी किट मिलते ही किसानों में वितरण कराएंगे।

विजयादशमी पर्व पर होंगे 24 मजिस्ट्रेट तैनात

जागरण संवाददाता, बागपत: विजयादशमी पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। एडीएम अमित कुमार सिंह ने चार जोनल मजिस्ट्रेट तथा 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर सतर्कता बरतने का आदेश दिया है। जिले में 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रात: आठ से शाम आठ बजे तथा बाकी 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट शाम आठ से प्रात: आठ बजे तक मुस्तैद रहेंगे, जो पुलिस अधिकारियों से समन्वय कायम कर काम करेंगे।

सेक्टर मजिस्ट्रेट आवंटित एरिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ सफाई और बिजली आपूर्ति जैसी व्यवस्था कराएंगे। संबंधित अधिकारियों को मिलावटी खाद्य एंव पेय पदार्थों की रोकथाम, बिजली की

आपूर्ति बनाए रखने तथा गांव और कस्बों में सफाई कराने का आदेश दिया है। डीएम ने बिना अनुमति के अधिकारियों के मुख्यालय को छोड़ने पर रोक लगा दी है।

chat bot
आपका साथी