अब रफ्तार पकड़ेंगे विकास के काम

एक माह से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण जनपद में विकास के सभी काम बंद थे जो विकास कार्य पहले से चल रहे थे उनकी गति भी पूरी तरह ठहर गई थी। अब मतदान संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की गति बढ़ाने पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:28 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:28 AM (IST)
अब रफ्तार पकड़ेंगे विकास के काम
अब रफ्तार पकड़ेंगे विकास के काम

जेएनएन, बागपत। एक माह से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण जनपद में विकास के सभी काम बंद थे, जो विकास कार्य पहले से चल रहे थे, उनकी गति भी पूरी तरह ठहर गई थी। अब मतदान संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की गति बढ़ाने पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गतिविधियां जारी रहने के कारण बागपत की 73 ग्राम पंचायतों की नये वित्तीय वर्ष की विकास योजना नहीं बन पाई थी। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने एडीओ पंचायत को बागपत ब्लाक में 18, बड़ौत ब्लाक में दो, बिनौली ब्लाक में 17, छपरौली ब्लाक में तीन, खेकड़ा में 27 और पिलाना में छह ग्राम पंचायतों की नये वित्तीय वर्ष की विकास योजनाएं तैयार कराकर तत्काल साइट पर अपलोड कराने का आदेश दिया है।

वहीं ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत घरों का निर्माण पूरा कराने व स्वच्छता अभियान चलाने की आदेश दिया है। गांवों में जल संचय को करीब एक हजार शाकपिट निर्माण का काम होगा। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हुब लाल ने बताया कि मनरेगा से गांवों में विकास कराने पर फोकस करेंगे, ताकि

ज्यादा श्रमिकों को काम मिले।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि अब महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन, स्वरोजगार को महिलाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिलाने व अनुदान देने समेत तमाम लंबित

कार्य शुरू कराए जाएंगे। सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने कहा कि पंचायत चुनाव के कारण जिन विकास कार्यों की गति धीमी हो गई थी उनकी गति बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

chat bot
आपका साथी