अब पुलिसकर्मी काल कर पूछेंगे क्या आपकी समस्या का हो गया समाधान

नवनियुक्त एसपी नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जनसुनवाई उनकी प्राथमिकता में रहेगी। वह खुद भी इस पर नजर रखेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 08:10 PM (IST)
अब पुलिसकर्मी काल कर पूछेंगे क्या आपकी समस्या का हो गया समाधान
अब पुलिसकर्मी काल कर पूछेंगे क्या आपकी समस्या का हो गया समाधान

बागपत, जेएनएन। नवनियुक्त एसपी नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। थाने व पुलिस आफिस में पहुंचने वाली शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा। उनका काल कर फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके लिए महिला हेल्प डेस्क को एक्टिव किया जाएगा। रंजिशन घटनाओं को रोकने के लिए पता किया जाएगा कि किन-किन के बीच विवाद चल रहा है। चिह्नित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। ला एंड आर्डर प्रभावित व समाज में भय उत्पन्न करने वाली घटनाओं के प्रति पुलिस को गंभीर होना चाहिए। वह खुद गंभीर हैं। प्रयास रहेगा कि ऐसी घटना जनपद में न होने पाए। यूपी-हरियाणा सीमा विवाद का अफसरों से वार्ता का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।

---

यहां पर रह चुके तैनात

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि वह मूलरूप से जनपद जालौन के निवासी है। वे अमेरिका व ब्रिटिश की कंपनियों में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2015 में आइपीएस में सलेक्शन हुआ। जनपद प्रयागराज में अंडरट्रेनिग, अलीगढ़ में एएसपी, गाजियाबाद में एसपी देहात व हापुड़ में एसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं।

गोवंश को नोचते मिले कुत्ते

संवाद सूत्र, चांदीनगर : सोमवार को पिलाना बीडीओ दिनेश कुमार टीम के साथ खट्टा प्रहलादपुर की अस्थाई गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां कई गोवंश मृत मिले। मृत दो गोवंश का कुत्ते नोच रहे थे। इसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध भी किया। आरोप था कि प्रशासन की लापरवाही के कारण गोवंश की ये हालत हो रही है। गोशाला के कर्मचारियों ने छह माह से पारिश्रमिक नहीं मिलने की बात भी कही। बीडीओ ने गोवंश को जंगल में दबवाया।

chat bot
आपका साथी