जुमे की नमाज को मस्जिद में नहीं होता मिला नियमों का पालन

जुमे की नमाज पढ़ने को जामा मस्जिद में गाइड लाइन से अधिक लोग मिले तो पुलिस का पारा चढ़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:16 AM (IST)
जुमे की नमाज को मस्जिद में नहीं होता मिला नियमों का पालन
जुमे की नमाज को मस्जिद में नहीं होता मिला नियमों का पालन

बागपत, जेएनएन। जुमे की नमाज पढ़ने को जामा मस्जिद में गाइड लाइन से अधिक लोग मिले तो पुलिस का पारा चढ़ गया। सीओ ने भविष्य में पांच से अधिक लोगों को एक साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति देने पर कानूनी कार्रवाई कराने की चेतावनी दी।

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर राज्य सरकार ने मंदिर मस्जिद में एक बार में पांच से अधिक लोगों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित किया है। छोटा बाजार स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के दौरान नियमों को पूर्णतया ताक पर रखा गया। पर दोपहर को मस्जिद का दरवाजा बंद कर दर्जनों लोग नमाज पढ़ रहे थे। बाजार में गश्त करते सीओ एमएस रावत व इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह मयफोर्स मस्जिद पर पहुंचे। नियमों का उल्लंघन मिलने पर सीओ ने नाराजगी जताई। मौलाना को बुलाकर गाइड लाइन के बारे में जानकारी जुटाई।

दो दिन पूर्व पुलिस ने मस्जिद से ही मुस्लिम समाज के लोगों से घर पर रहकर नमाज अदा करने की अपील की थी। 53 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौटे, 96 कोरोना पाजिटिव

जिले में कोरोना का संक्रमण कुछ कम हुआ है। एक दिन पूर्व आंकड़ा दौ सौ के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को जिले में स्वास्थ्यकर्मियों समेत 96 लोग कोरोना की चपेट में आ गए। वहीं, एक कोरोना से पीड़ित मरीज की मौत हो गई। वहीं 53 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट गए है।

जिले में कोरोना का संक्रमण कम करने के लिए दो दिन का साप्ताहिक लाकडाउन लगा दिया गया है। इन दो दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर में गिरावट आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए लोगों से कम से कम घरों से बाहर निकलने की अपील की जा रही है। वहीं कुछ लोगों ने तो अपने को घरों में बंद कर लिया है। सीएमओ डा. आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को करीब डेढ़ हजार लोगों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें 96 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। वहीं एक कोरोना पाजिटिव मरीज की मौत हो गई। जिले में सक्रिय केस 671 हैं। अधिकांश लोग होम आइसोलेट हैं। खेकड़ा व सरूरपुर सीएचसी में कोरोना पाजिटिव मरीजों को उपचार चल रहा है। 53 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए है।

chat bot
आपका साथी