नौ कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी मदद

अप्रैल माह में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के लोगों को आर्थिक मदद मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 09:32 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 09:32 PM (IST)
नौ कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी मदद
नौ कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी मदद

बागपत, जेएनएन। अप्रैल माह में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के पांच अध्यापक, दो शिक्षा मित्र और माध्यमिक शिक्षा विभाग के दो कर्मचारियों का भी निधन हो गया था। इन कर्मचारियों के आश्रितों की आर्थिक मदद की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आर्थिक मदद के दायरे में सात उन कर्मचारियों के नाम शासन को भेजे हैं, जिनका त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में चुनाव ड्यूटी में तैनाती से एक माह की अवधि में कोविड-19 महामारी से निधन हुआ है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को पत्र लिखा है ताकि जल्द से जल्द आर्थिक मदद की धनराशि कर्मचारियों के आश्रितों को मिल सके। प्रत्येक कर्मचारी को 30 लाख रुपए दिए जाने की संस्तुति की, लेकिन फाइनल धनराशि शासन स्तर पर ही तय होगी। कोविड-19 महामारी में नौ कर्मचारियों का हुआ था निधन

दरबान सिंह पुत्र जगदीशवर सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग हेड मास्टर पांच मई-2021

अरविद कुमार पुत्र ब्रहम सिंह, माध्यमिक शिक्षा विभाग सहायक अध्यापक 10 मई-2021

अरूण कुमार पुत्र नानक चंद, बेसिक शिक्षा विभाग सहायक अध्यापक एक मई-2021

मंजू लता पत्नी श्याम सुंदर, बेसिक शिक्षा विभाग सहायक अध्यापक 28 अप्रैल-2021

नगेंद्र मान पुत्र सुमेर सिंह, माध्यमिक शिक्षा विभाग हेड क्लर्क तीन मई-2021

नीरज कुमार पुत्र रामपाल सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा मित्र 23 अप्रैल-2021

कोमल चौधरी पत्नी संजीव कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग सहायक अध्यापक 19 मई-2021

राजेश सिंह पंवार पुत्र समय सिंह पंवार, बेसिक शिक्षा विभाग सहायक अध्यापक एक मई-2021

सचिन शर्मा पुत्र धर्मपाल सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा मित्र 24 अप्रैल 2021

chat bot
आपका साथी