दुर्घटनाएं रोकने को एनएचएआइ ने ईपीई पर बंद कराए अस्थायी कट

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई)पर चोरी व दुर्घटनाएं रोकने के लिए एनएचएआइ ने कई जगह अवैध कट बंद कराए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:29 PM (IST)
दुर्घटनाएं रोकने को एनएचएआइ ने ईपीई पर बंद कराए अस्थायी कट
दुर्घटनाएं रोकने को एनएचएआइ ने ईपीई पर बंद कराए अस्थायी कट

बागपत, जेएनएन। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई)पर चोरी व दुर्घटनाएं रोकने के लिए एनएचएआइ ने बनाए गए अवैध कटों को बंद कराया है। इसके साथ ही पुलिस को तहरीर देकर भविष्य में ऐसे अवैध कट बनाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग भी की है।

ईपीई पर बाइक आदि ले जाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने रटौल अंडरपास से सरफाबाद तक आधा दर्जन से ज्यादा अवैध कट बना रखे हैं, जहां से बाइक सवार आवागमन करते हैं। ईपीई पर काफी समय चोरी व लूट की घटनाएं हो रही हैं। एनएचएआइ और पुलिस का मानना है कि इन अवैध कट के कारण ही आपराधिक घटना व दुर्घटनाएं हो रही है। बाइक सवार बदमाश किसी भी समय ईपीई पर अवैध कट से आकर लूट कर भाग जाते हैं। इन कट के कारण ही दुर्घटनाएं भी होती हैं। यहीं से क्षेत्र में शराब आदि की तस्करी होती है। अपराध व दुर्घटनाएं रोकने के लिए गुरुवार को एनएचएआइ कर्मचारियों ने रटौल से सरफाबाद के बीच बने सभी अवैध कट को बंद करा दिया है। यहां डबल ग्रिल लगाकर बड़े पत्थर भी रखे हैं, जिन्हें कोई आसानी से हटा न सके। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस से मिलकर अवैध कट बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह ने कर्मचारियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

पूर्व प्रधानाचार्य का सम्मान आज

दाहा :राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य चौधरी इलम चंद को तीन दिसंबर को जवाहर इंटर कालेज बामनौली में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी कालेज प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, प्रबंधक केपी सिंह, प्रधानाचार्य भरत वीर सिंह ने देते हुए बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत होंगे तथा विशिष्ठ अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह करेंगे। संसू

chat bot
आपका साथी