मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ नवरात्रि पर्व का समापन

जिलेभर में नवरात्रि पर्व का आज समापन हो गया। नवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 06:59 PM (IST)
मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ नवरात्रि पर्व का समापन
मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ नवरात्रि पर्व का समापन

बागपत, जेएनएन। जिलेभर में नवरात्रि पर्व का आज समापन हो गया। नवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद देवी स्वरूपी कन्याओं को श्रद्धालुओं ने भोजन कराया। उसके बाद अपने व्रत खोले। अंतिम दिन माता की चौकी पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि नवमी पर नवरात्रि का समापन हो गया है। आखिरी दिन मां भगवती के नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा व अर्चना का विधान है। मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सभी प्रकार की शक्तियां प्रदान करती हैं। माता का यह स्वरूप सभी दिव्य आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला है। इस दिन विधि विधान से मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। रोग, शोक, एवं भय से मुक्ति मिलती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की पूजा कर सभी प्रकार की सिद्धियों को प्राप्त किया था। माता की अनुकम्पा से भोलेनाथ का आधा शरीर देवी का हुआ था, इसी कारण वह इस लोक में अर्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए थे। माता की चारों भुजाओं में गदा, चक्र, डमरू और कमल का फूल विराजमान है। माता को बैंगनी रंग अत्यंत प्रिय है। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने नवमी पर व्रत खोलने से पहले कन्याओं की विधि-विधान से पूजा की। उसके बाद उन्हें भोजन कराया। आकर्षक उपहार दिए गए। मंदिरों में भजन-कीर्तनों किया गया। धार्मिक गीतों पर नृत्य किया गया। शहर के पुरानी तहसील मोहल्ले में माता की चौकी पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बबलू शर्मा, मोनू, शिवम, केशव शर्मा, दिनेश, सुरेंद्र चौहान, मंगल आदि का सहयोग रहा। वहीं कश्यप कालोनी में भी माता की पूजा की गई।

chat bot
आपका साथी