घटना के नौ दिन बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

मलकपुर गांव में महिला की मौत के मामले में नौ दिन बाद कार्रवाई हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:44 PM (IST)
घटना के नौ दिन बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
घटना के नौ दिन बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

बागपत, जेएनएन। मलकपुर गांव में महिला की मौत के मामले में नौ दिन बाद कार्रवाई हुई है। महिला के भाई ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

अनूप कुमार निवासी इस्लामपुर घसौली, थाना कांधला, जिला शामली ने बताया कि उसकी बहन रेनू की शादी 15 साल पहले प्रवेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी मलकपुर गांव के साथ हुई थी। छह सितंबर की शाम साढ़े पांच बजे ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन की मौत हो गई है। वह और उसके स्वजन घटना की जानकारी होते ही गांव में पहुंचे, तो वहां उसकी बहन का शव पड़ा हुआ था। पीड़ित ने बताया पहले भी आरोपित उसकी बहन के साथ दहेज को लेकर मारपीट करते थे। इससे पहले भी उसने कहीं बार महिला आयोग दिल्ली और बड़ौत कोतवाली में शिकायती पत्र दिए थे लेकिन इस मामले में कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। उसका बहनोई प्रवेंद्र कुमार उसकी बहन के साथ शराब पीकर मारपीट करता था और बिजली के करंट लगाकर भी उसकी हत्या का प्रयास किया था। प्रवेंद्र कुमार, उसकी माता जगवीरी, पिता ब्रह्म सिंह, भाई धर्मेंद्र कुमार व रवि ने उसकी बहन रेनू की फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसमें प्रवेंद्र की बहन मुकेश ने भी आरोपितों का साथ दिया है। एसओ रवि रतन सिंह ने बताया कि गुरुवार को आरोपित प्रवेंद्र, जगवीरी, ब्रह्म सिंह, धर्मेंद्र, रवि व मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कालेज में छात्र पर गोली चलाने वाला दबोचा

सिपाही अरुण कुमार को बंदपुर-काठा मार्ग पर तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी।

वहां से गुजर रहे राजन ने पुलिस को सिपाही को गोली लगने की सूचना दी थी। रामपुर मोहल्ला निवासी राजन पुत्र मोहन एमएम इंटर कालेज में पढ़ता है। नौ सितंबर की दोपहर तीन युवकों ने कालेज परिसर में घुसकर मुखबिरी के शक में राजन से गाली गलौज की। विरोध करने पर तीनों में से दो तमंचे से उस पर दो गोली चलाई थी। पुलिस तभी से आरोपितों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने बंदपुर निवासी विक्की पुत्र मनोज को गिरफ्तार किया। फरार दो आरोपितों की तलाश में पुलिस ने कई स्थान पर दबिश दी, लेकिन अभी हाथ नहीं लगे। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने आरोपित के चालान करने की पुष्टि की।

chat bot
आपका साथी