भाजपा के सदस्यता अभियान शिविर में पहुंचे सांसद

बिजरौल रोड पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शिविर लगाकर अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 10:53 PM (IST)
भाजपा के सदस्यता अभियान शिविर में पहुंचे सांसद
भाजपा के सदस्यता अभियान शिविर में पहुंचे सांसद

बागपत, जेएनएन। बिजरौल रोड पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया। शिविर में पहुंचे सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह ने मिस काल कराकर लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान सासंद ने पार्टी से जुड़ रहे नए सदस्यों का स्वागत किया और लोगों को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनना एक गौरव की बात है। आज के समय में भाजपा सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी है। भाजपा का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताकर उनको पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक श्रीभगवान तोमर के आवास पर लगे शिविर में पार्टी जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, डाक्टर नीरज कौशिक, नगर अध्यक्ष अमित जैन, राजीव तोमर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, विक्रम राणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, गौरव शर्मा, भानू आदि मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, महंगाई पर प्रहार

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा के तहत रमाला गेट से कई गांवों में पदयात्रा की।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. युनुस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने रमाला, किरठल, लूंब, टांडा आदि गांवों में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ का नारा देते हुए पदयात्रा निकाली। रमाला में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए डा. युनुस ने कहा कि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा पूरा करने का संकल्प लेकर पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा की जानकारी दी और पंफ्लेट वितरित किए। पदयात्रा में लक्ष्मीशंकर, त्रिभुवन, प्रेमशंकर, अनिल सूबेदार, विजय, मो. शोएब, रामलाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी