थाने में प्रेमी के संग रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता

थाना क्षेत्र के गांव की एक विवाहिता का कुनबे के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने गुपचुप शादी कर ली और थाने पहुंच गए। वहां पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार लगाई। थाने पहुंचे परिजनों ने समझाया फिर भी वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 08:30 PM (IST)
थाने में प्रेमी के संग रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता
थाने में प्रेमी के संग रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता

बागपत, जेएनएन। थाना क्षेत्र के गांव की एक विवाहिता का कुनबे के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के चार, तो उसके प्रेमी के भी दो बच्चे हैं। महिला प्रेमी की रिश्ते में चाची लगती है। सोमवार को युगल चुपचाप कोर्ट मैरिज कर थाने पर पहुंचा। पुलिस को जानकारी देकर साथ रहने देने व सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने तुरंत ही उनके स्वजन को मौके पर बुलाया। अन्य लोगों के साथ महिला का पति भी थाने पर पहुंचा। लोगों ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही। मामला बढ़ने पर पति ने भी साथ रखने से इंकार किया और लौट गया। इसके बाद प्रेमी भी वहां से चलता बना। बाद में मायके वाले ही महिला को समझाकर साथ ले गए। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि महिला अपने मायके वालों के साथ चली गई है।

शादी से पहले युवती नकदी और जेवरात समेत भागी

संवाद सूत्र, चांदीनगर : थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती विवाह से सप्ताह भर पहले ही नकदी व जेवरात लेकर भाग गई। स्वजन ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराकर युवती को बरामद करने की गुहार लगाई है।

क्षेत्र पर पहुंचे स्वजन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सप्ताह भर बाद होनी थी। सभी लोग शादी की तैयारी में लगे हुए थे। शादी के लिए जेवरात खरीदे गए थे। अन्य काम-काज के लिए कुछ नकदी भी घर पर रखी थी। रविवार रात में किसी समय युवती मकान में रखे लाखों के जेवरात व 20 हजार रुपयों की नकदी लेकर चली गई। सोमवार को सुबह जगने के बाद बेटी नहीं मिली तो आसपास तलाश की। इस बीच घर की अलमारी से जेवरात भी गायब मिले। परिचित, रिश्तेदारों से जानकारी की गई लेकिन कुछ पता नहीं लगा। स्वजन ने गुमशुदगी दर्ज करा बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह ने जल्द युवती को बरामद करने का आश्वासन पीड़ित स्वजन को दिया है।

chat bot
आपका साथी