राम मंदिर को चलाया धन संग्रह अभियान

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को आरएसएस और हिदू संगठनों ने धन संग्रह अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:09 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:09 AM (IST)
राम मंदिर को चलाया धन संग्रह अभियान
राम मंदिर को चलाया धन संग्रह अभियान

बागपत, जेएनएन। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को आरएसएस और हिदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह धन संग्रह अभियान के तहत पदयात्रा निकाली।

बड़ौत में विधायक केपी मलिक के नेतृत्व में दिल्ली बस स्टैंड से संजय मूर्ति तक धन संग्रह अभियान चलाया। इस मौके पर हिदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, दीपेश तोमर, गोपाल वर्मा, बिजेंद्र शर्मा, चंद्रवीर, योगेश, अनिल महादेव, संदीप आदि मौजूद रहे। बिनौली में धन संग्रह अभियान का शुभारंभ नरेशो देवी पत्नी धनपाल वाल्मीकि से किया। जिला संपर्क प्रमुख राजीव गोस्वामी ने कहा कि सबसे बड़ा अभियान है। टोली में जिला संपर्क प्रमुख राजीव गोस्वामी, अरुण धामा, राजीव धामा, कृष्णपाल, राजकुमार वर्मा, राकेश विश्वकर्मा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, आदि शामिल रहे। उधर, आजमपुर मुलसम गांव में धन संग्रह कार्यक्रम में हुआ। विहिप जिलाध्यक्ष रविद्र जैन, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी, सोहनलाल, सतेंद्र चौधरी,आदि का विशेष सहयोग रहा। व्यापारियों से किया एकजुटता का आह्वान

राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक में शहर के प्रमुख व्यापारियों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

शुक्रवार को जाट कालेज मार्किट रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सुधीरकांत शर्मा ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के बारे में सविस्तार जानकारी दी और सभी व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान हरेंद्र शर्मा को मेरठ मंडल सचिव और बागपत जिला प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा तुषार तोमर को बागपत जिलाध्यक्ष, राजीव माहेश्वरी को जिला कोषाध्यक्ष, सोनू जैन को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। का‌र्य्रम की अध्यक्षता श्योवीर सिंह ने तथा संचालन आचार्य उमेश कौशिक ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, पीयूष त्यागी, मंगू प्रधान, सुखविदर सिंह, सीमर गाजी, अर्जुन विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश आर्य, विपिन तोमर, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी