सेजल बनीं बीडीओ, सृष्टि को मिला प्रधानाचार्य का पदभार

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शनिवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा सेजल बालियान एक दिन के लिए बीडीओ बनाई गईं। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कामकाज समझा और गांवों में चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी ली। दूसरी ओर छात्रा सृष्टि एक विद्यालय का प्रधानचार्य बनीं और अनुभव हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:43 PM (IST)
सेजल बनीं बीडीओ, सृष्टि को मिला प्रधानाचार्य का पदभार
सेजल बनीं बीडीओ, सृष्टि को मिला प्रधानाचार्य का पदभार

बागपत, जेएनएन। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शनिवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा को सेजल बालियान को एक दिन का बीडीओ बनाया गया। इस मौके पर उनके निर्देशन में कार्यालय का कामकाज संपन्न हुआ।

बीडीओ राहुल वर्मा ने छात्रा सेजल को कार्यभार ग्रहण कराया। एक दिन का अधिकारी बनकर छात्रा खुश नजर आई। इस दौरान उन्होंने ब्लाक स्तरीय कामकाज को समझा और गांवों में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।

उधर, रठौड़ा के होश्यारी देवी ग‌र्ल्स इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रधानाचार्य मुनेश चौधरी ने सृष्टि को कार्यभार ग्रहण कराया। सृष्टि ने कार्यभार ग्रहण कर खुद को गर्वित महसूस किया। इस अवसर पर बबीता, करुणा मान, रचना शर्मा, शालिनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यज्ञ के समापन पर राष्ट्र

कल्याण की कामना

संवाद सूत्र, दाहा : यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा के अंतर्गत दाहा के आर्य समाज मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय यज्ञ का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने आहुतियां देकर राष्ट्र के कल्याण की कामना की।

यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी यज्ञ मुनि ने कहा कि यज्ञ हमारे जीवन को सुखमय बनाता है। स्वामी सत्य वेश ने कहा की आर्य समाज की शिक्षाओं से समाज का उत्थान किया जा सकता है।

मुख्य अतिथि संजीव मान ने कहा आर्य समाज एक श्रेष्ठ संस्था है। इसके प्रचार-प्रसार से समाज में फैले अंधविश्वास को दूर किया जाता है। महाशय अशोक प्रबोध ने संन्यास लेने की घोषणा करते हुए आर्य समाज की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुशील राणा ने कहा कि यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा समाज को नई चेतना दे रहा है। इस मौके पर रवि शास्त्री, आचार्य धर्मवीर आर्य, रविद्र सिंह, योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार, रामपाल सिंह तोमर, आचार्य परमवीर, पप्पन राणा, पूर्व कमांडेंट रविकांत, यशवीर आर्य, राजपाल, अमरपाल, आभा आर्या, आनंद छिल्लर, इंद्रपाल आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी