बागपत में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी घायल, दो बदमाश फरार Baghpat News

बागपत जिले में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। शनिवार की सुबह मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी खेतों के रास्ते फरार हो गए।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 12:51 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 12:51 PM (IST)
बागपत में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी घायल, दो बदमाश फरार Baghpat News
बागपत ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद 25 हजार के एक इनामी बदमाश को धर दबोचा।

बागपत, जेएनएन। बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना पुलिस से हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गौरव यादव उर्फ टाइगर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी खेतों के रास्ते फरार हो गए। 

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब दस बजे कस्बा अमीनगर सराय-दत्तनगर मार्ग पर केले के बाग के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए, जिनको चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया तो भागने लगे, पीछा करने पर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जो बाइक के साथ रोड पर गिर गया, जबकि उसके दो साथी ईख के खेत में छिपकर भाग गए। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश गौरव यादव उर्फ टाइगर निवासी कस्बा खेकड़ा है। उसके पास से बाइक, एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए।

घायल अवस्था में गौरव को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जो गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। गौरव के दो साथी कल्लू और शोभित भागने में कामयाब हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी