ठेका कर्मचारियों ने सांसद और अफसरों को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में तैनात ठेका कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:22 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:22 PM (IST)
ठेका कर्मचारियों ने सांसद और अफसरों को सौंपा ज्ञापन
ठेका कर्मचारियों ने सांसद और अफसरों को सौंपा ज्ञापन

बागपत, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग में तैनात ठेका कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद डा. सत्यपाल सिंह, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह और डीएम राजकमल यादव को सौंपा।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जान की प्रवाह न करते हुए भी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। लोगों की जान के सामने उन्होंने अपने परिवार की भी चिता नहीं की। इतना सब कुछ करने के बाद अब उन्हें हटाया जा रहा है। हमारा रोजगार क्यों छीना जा रहा है। मुख्यमंत्री से मांग की कोरोना में कार्य के लिए रखा गया था, उसे एनएचएम में सम्मलित किया जाए, ताकि वह अपने परिवार का गुजर-बसर कर सके। ललिता, सीमा, कविता, कोमल, नीलम, दीपा, अंकुर, विनोद, सचिन, रवि, शुभम, मोहनवीर, शौकेंद्र, धर्मेंद्र, सुनील, पुनम, नीलम, ममता मौजूद रहे। जिला पुलिसकी कार्यशैली पर उठा सवाल

रालोद के राष्ट्रीय सचिव व चुनाव 2022 संकल्प समिति के सदस्य सुखबीर सिंह गठीना ने विज्ञप्ति जारी कर जिले की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि बागपत जनपद की पुलिस पूर्णतया बेलगाम हो चुकी है। रंछाड़ गांव की घटना इसका ताजा सबूत है। इस तरह की घटना जहां लोकतंत्र पर कलंक है, वहीं शासन-प्रशासन पर भी यह घटना सवालिया निशान खड़े करती है। भाजपा सरकार पूर्णतया पुलिस के दम पर चल रही है। पंचायत चुनाव भी इस बात का जीता जागता उदाहरण है। इस पूरे घटनाक्रम की रालोद घोर निदा करता है तथा मांग करता है कि दोषी पुलिकर्मियों को सख्त से सख्त दंड दिया जाए। अगर ऐसा नहीं तो राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होगा।

chat bot
आपका साथी