15 से चलेगा सदस्यता अभियान, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

बागपत जेएनएन। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 11:09 PM (IST)
15 से चलेगा सदस्यता अभियान, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
15 से चलेगा सदस्यता अभियान, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

बागपत, जेएनएन। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को पार्टी के सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि सभी वर्गों व सामाजिक समूहों के बीच संकल्प पूर्व संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने है। अभियान की सफलता के हर मोर्चे को अपने-अपने वर्गों की मजबूती से अभियान को सफल बनाएंगे। सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़ें। सांसद, विधायकों की भी भागीदारी और जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दी गई है। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर से शुरू होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस शुभारंभ करेंगे। सदस्यता अभियान के लिए 10-10 शिविर लगाने होंगे। ये शिविर कहां लगाए गए और उनमें कितनी सदस्यता बनाए इसकी जानकारी जनपद स्तर सें प्रदेश नेतृत्व को दी जाएगी। तीनों विधानसभा क्षेत्र में 40-40 हजार तक नई सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, जिला उपाध्यक्ष अनिता खोखर, राकेश जैन, अनिल तोमर, कंवरपाल गुर्जर, अश्वनी त्यागी, जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, धूम सिंह, वरिष्ठ नेता जसवीर सोलंकी, शेरसिंह गुर्जर, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा मौजूद रहे।

लखीमपुर खीरी की घटना पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, बड़ौत : लखीमपुर खीरी में हादसे में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर किसानों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चौधरी सुरेंद्र सिंह, हरबीर सिंह, गौरव तोमर, बिजेंद्र सिंह, विकास राठी, कुलदीप आदि मौजूद रहे। उधर, दिल्ली बस स्टैंड पर थांबा चौधरी ब्रजपाल सिंह, बलजौर सिंह, वीरेंद्र चेयरमैन आदि ने कैंडिल जलाकर मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह प्रधान, ओमप्रकाश सिह, भूपेंद्र प्रधान, उपेंद्र तोमर, जुल्ला, शौकेंद्र आदि ने भी किशनपुर बराल गांव में कैंडल मार्च निकालकर लखीमपुर खीरी घटना में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। कैडल मार्च किशनपुर बराल स्टैंड से चलकर दुर्गा मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर घटना के सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर, दिन भर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एएसपी मनीष कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ क्षेत्र में डेरा डाले रहे।

chat bot
आपका साथी