गन्ना किसानों की समस्याओं का हो निस्तारण

लाकडाउन के दौरान किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ने बैठक की.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:20 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:20 PM (IST)
गन्ना किसानों की समस्याओं  का हो निस्तारण
गन्ना किसानों की समस्याओं का हो निस्तारण

बागपत, जेएनएन। लाकडाउन के दौरान किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ने शुगर मिल के प्रबंधकों व गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। डीएम ने अधिकारियों को गन्ना किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम राजकमल यादव को कोरोना संक्रमण को ²ष्टिगत रखते हुए गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना खरीद न होने या अन्य किसानों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस पर बुधवार को डीएम ने शुगर मिल के प्रबंधकों व गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों की समस्या को ²ष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि गन्ना पर्ची सत्यापन से संबंधित किसी भी मामले में किसानों की समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए। डीएम ने कहा कि किसान जिला गन्ना अधिकारी के मोबाइल नंबर 7081202215 एवं उप गन्ना आयुक्त मेरठ मंडल के मोबाइल नंबर 7081202202 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। साथ ही गन्ना क्रय केंद्र पर कोई समस्या आती है, तो किसान चीनी मिल के अधिकारियों से संपर्क करें। रोशनगढ़ के झगड़े की वीडियो वायरल

पंचायत चुनाव में परिणाम घोषित होने के बाद वोटों के विवाद में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में झगड़ा हुआ था। उनके बीच लाठी-डंडे चले थे और पथराव हुआ था। इसमें छह लोग घायल हुए थे। गांव में तनाव उत्पन्न हो गया था।

पुलिस ने एक पक्ष के 18 लोगों व दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की थी। बुधवार को इस झगड़े की इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल की गई। कुछ लोग पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं। उनकी मांग है कि पुलिस केस की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे। उधर, बालैनी थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत हैं।

chat bot
आपका साथी