कबड्डी व कुश्ती के अभ्यास को दिए मैट

कबड्डी और कुश्ती खेलने के लिए युवाओं को रविवार को सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने मैट भेट किया। उन्हें बढि़या खेल के साथ-साथ बढि़या सेहत पर भी ध्यान देने के लिए कहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:47 PM (IST)
कबड्डी व कुश्ती के अभ्यास को दिए मैट
कबड्डी व कुश्ती के अभ्यास को दिए मैट

बागपत, जेएनएन : कबड्डी और कुश्ती खेलने के लिए युवाओं को रविवार को सांसद डा. सत्यपाल सिंह के सहयोग से मैट वितरित किए गए। समाजसेवी अरविद शर्मा ने बताया कि मैट न होने से युवा सख्त जमीन पर प्रैक्टिस करते थे। खिलने के समय अचानक गिरने से चोट लगने का डर रहता था। उन्होंने सांसद डा. सत्यपाल सिंह को प्रार्थना पत्र देकर युवाओं के लिए मैट देने की मांग की थी। उन्होंने युवाओं की कबड्डी और कुश्ती खेलने में रूचि देख मैट वितरित किए। युवाओं ने सांसद डा. सत्यपाल सिंह का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य मूलचंद, अनिरुद्ध शर्मा, अंकित सिंह, विकास, विनीत, मोंटी आदि मौजूद रहे।

चेयरपर्सन ने किया

गायिका को सम्मानित

संवाद सहयोगी, खेकड़ा : नगर पालिका परिषद खेकड़ा की चेयरपर्सन संगीता धामा व महिलाओं ने हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार को मां शारदा का चित्र, उपहार देकर सम्मानित किया। गायिका रेणुका पंवार का 52 गज का दामन गाना देश में खूब धूम मचा रहा है। एक बिलियन से अधिक लोगों ने देखा। रविवार को चेयरपर्सन संगीता धामा ने समारोह में मां शारदा का चित्र व उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रेणुका युवाओं के लिए रोल माडल है। युवाओं को लक्ष्य पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। जो नाम रोशन रेणुका ने खेकड़ा का किया अभी तक कोई नहीं कर सका है। महिलाओं ने भी रेणुका को आगे बढ़ क्षेत्र का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। अंकुर धामा, प्रमोद पहलवान, संकित धामा, संदीप धामा, सोनू आदि शामिल रहे।

स्कूल प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

बड़ौत : कोताना के जनता जूनियर हाई स्कूल की प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें छह सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। शिव ओंकार शर्मा को अध्यक्ष, अमित कश्यप को उपाध्यक्ष, कृष्ण दत्त्त को मंत्री, राधश्याम ने उपमंत्री, प्रबंधक के पद पर घनश्याम शर्मा व कोषाध्यक्ष अजय शर्मा ने जीत हासिल की। निर्वाचन अधिाकरी सत्यपाल शर्मा ने बताया कि छह सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। जासं

अध्यक्ष चुना

दाहा : दोघट नगर पंचायत कार्यालय पर सभासदों की बैठक में शाकिर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सतीश, रतन सिंह, इरफान, संजीव शर्मा, साकिर, पूनम, अमित पंवार, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी