ब्राह्मण समाज की महापंचायत आज, जुटेंगे कई जनपद के लोग

दोघट कस्बे में सक्षम शर्मा की पिटाई के बाद ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट होते जा रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 09:03 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 09:03 PM (IST)
ब्राह्मण समाज की महापंचायत आज, जुटेंगे कई जनपद के लोग
ब्राह्मण समाज की महापंचायत आज, जुटेंगे कई जनपद के लोग

बागपत, जेएनएन। दोघट कस्बे में सक्षम शर्मा की पिटाई के बाद ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट होते जा रहे हैं। शहर में ब्राह्मण समाज के चौरासी चौधरी के आवास पर बैठक हुई, जिसमें सक्षम शर्मा के साथ हुई घटना पर रोष व्यक्त करते हुए निदा की गई और पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। चौरासी चौधरी सुभाष शर्मा ने कहा कि जिस तरह की घटना हुई है उसे देखते हुए सक्षम शर्मा के साथ समाज खड़ा है और न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में तय हुआ कि इसी मामले को लेकर सोमवार को शहर के पंचमुखी मंदिर में दो बजे ब्राह्मण समाज के लोगों की महापंचायत होगी, जिसमें मेरठ, गाजियाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर के समाज के लोग शामिल होंगे। इसके लिए फोन के माध्यम से समाज के जिम्मेदार लोगों से संपर्क किया जा रहा है। महापंचायत में ही लड़ाई लड़ने के लिए समिति बनाई जाएगी, जो सक्षम की मदद करेगी और न्याय दिलाएगी। इस दौरान श्रीकिशोर शर्मा, अभिषेक मिश्रा, पंकज अगस्त, मनु तिवारी, सचिन शास्त्री, सुभाष शर्मा बावली थांबा चौधरी, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, इससे पहले दोपहर के समय भी शहर के पंचमुखी मंदिर में सर्व समाज की बैठक में इस घटना की निदा की गई। इस दौरान मनु तिवारी, हरेंद्र शर्मा, पंकज अगस्त, सचिन शास्त्री, अरविद भोला, आलोक शास्त्री, अंकित चपराना आदि मौजूद रहे। भाजपाइयों ने जाना हाल

जिला अस्पताल में भाजपा की जिला महामंत्री सरिता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अनिल चौहान और कुलदीप भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, अमित चंदेल आदि जिला अस्पताल में पहुंचे और सक्षम शर्मा का हालचाल जानते हुए उसे मदद का भरोसा दिलाया। जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि पार्टी पूरी तरह सक्षम शर्मा के साथ खड़ी हुई है। उधर, इस घटना की दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन पर लोग आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी